Video: झूठी निकलीं सीमा हैदर, वर्ल्ड कप मैच को लेकर किया था ये वादा, अब मुकर रही हैं पीछे
Seema Haider News: पाकिस्तान से भारत आने वाली सीमा हैदर अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चाओं में रहती हैं। पाकिस्तान के सिंध की मूल निवासी सीमा हैदर चार बच्चों के साथ नेपाल से होते हुए अवैध रास्ते भारत आई हैं। मई 2023 से सीमा हैदर ग्रेटर नोएडा में 22 वर्षीय सचिन मीणा के साथ रह रही हैं। सीमा हैदर को 2020 में कोरोनो वायरस महामारी के दौरान ऑनलाइन गेम PUBG खेलते समय सचिन मीणा से प्यार हुआ था। अब सीमा हैदर को लेकर कहा जा रहा है कि वह झूठी हैं। आइए जानें लोग ऐसा क्यों कह रहे हैं...?
सीमा हैदर को लेकर ये दावा किया जा रहा था कि वह आईसीसी वर्ल्ड कप-2023 देखने के लिए भारत आई थीं। लेकिन सीमा हैदर अभी तक वर्ल्ड कप का एक भी मैच देखने नहीं गई हैं। ना ही सीमा हैदर, वर्ल्ड कप का फानइल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जाकर देखने वाली हैं। अभी तक उन्होंने इसकी कोई जानकारी नहीं दी है।

असल में सीमा हैदर के एक पाकिस्तानी दोस्त ओसामा ने पाकिस्तान के यूट्यूबर सैयद बासित अली के वीडियो में दावा किया था कि सीमा सिर्फ वर्ल्ड कप का मैच देखने भारत गई हैं और वर्ल्ड कप के खत्म होते ही वो पाकिस्तान वापस आ जाएंगी।
ओसामा ने दावा किया था कि सीमा हैदर उसकी प्रेमिका रह चुकी हैं। ओसामा का कहना था कि, ''सीमा हैदर को क्रिकेट बहुत ज्यादा पसंद है और सीमा सिर्फ और सिर्फ वर्ल्ड कप मैच देखने भारत गई है। वह सचिन से कोई प्यार नहीं करती हैं। वह बस दिखावा कर रही हैं। सीमा हैदर, वर्ल्ड कप मैच देखने का कोई मौका नहीं छोड़ सकती हैं, इसलिए वो भारत गई हैं।'' हालांकि सीमा हैदर अब तक कोई भी मैच देखने नहीं गई हैं।
हालांकि सीमा हैदर ने अपने कई वीडियो में बताया है कि वो क्रिकेट की फैन है। सीमा हैदर विरोट कोहली को बहुत ज्यादा पसंद करती हैं। सीमा हैदर विराट कोहली को अपना हीरो बताती हैं।










Click it and Unblock the Notifications