क्या ब्वॉयफ्रेंड शोएब से निकाह करने के लिए 'ससुराल सिमर का' की दीपिका ने कबूला इस्लाम?
मुंबई। टीवी सीरियल 'ससुराल सिमर का' में सिमर का किरदार निभाकर लोगों के दिलों में बसने वाली दीपिका कक्कड़ ने अपने को-स्टार और ब्वॉयप्रेंड शोएब इब्राहिम से शादी कर ली है। दोनों ने आज मुस्लिम परंपरा के मुताबिक शादी की। गुरुवार को यूपी के मौदाहा गांव में शोएब के पैतृक घर पर शादी की सारी परंपराएं निभाई गई। शादी पूरी तरह से मुस्लिम परंपरा के मुताबिक हुई है। ऐसे में खबरें आ रही है कि शोएब से शादी करने के लिए दीपिका ने धर्म परिवर्तन किया है।

क्या धर्म बदल कर सिमर ने शोएब से की शादी
एक न्यूज चैनल के मुताबिक अपने ब्वॉयफ्रेंड शोएब से शादी के लिए दीपिका कक्कड़ ने अपना धर्म बदलकर इस्लाम कबूल कर लिया है। दीपिका का अब नया नाम 'फैजा' होगा। हालांकि इसे लेकर दीपिका या शोएब की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन शादी के वेडिंग कार्ड पर दीपिका के नाम पर फैजा लिखा गया है।

लंबे समय से एक साथ हैं दीपिका-शोएब
आपको बता दें कि ऑनस्क्रीन एक साथ नजर आने वाले दीपिका और शोएब लंबे वक्त से एक साथ है। उनके अफेयर के चर्चे भी खूब हुए। पहले ससुराल सिमर का और फिर नच बलिए में वो अपने ब्वॉयफ्रेंड शोएब के साथ नजर आई थीं।

तलाकशुदा हैं दीपिका
आपको बता दें कि शोएब के साथ ये दीपिका की दूसरी शादी है। उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में आने से पहले ही शादी कर ली थी, लेकिन ये शादी चल नहीं पाई और साल 2015 में उनका अपने पहले पति के साथ तलाक हो गया था। इसके बाद सिमर और शोएब एक दूसरे के करीब आए। उन्होंने टीवी पर भी अपने रिलेशनशिप को लेकर कई बात खुलकर बात की।












Click it and Unblock the Notifications