'मैंने नहीं मांगा था ब्लू चेक, बेझिझक इसे हटा दें', टेनिस खिलाड़ी ने एलन मस्क के फैसले की आलोचना की

दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने 44 बिलियन डॉलर में ट्विटर की डील पूरी की है। इसके बाद वे लगातार बदलाव कर रहे हैं। ट्विटर का कमांड संभालते ही सबसे पहले कई अधिकारियों समेत पराग अग्रवाल को सीईओ के पद से हटा दिया।

दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने 44 बिलियन डॉलर में ट्विटर की डील पूरी की है। इसके बाद वे लगातार बदलाव कर रहे हैं। ट्विटर का कमांड संभालते ही सबसे पहले कई अधिकारियों समेत पराग अग्रवाल को सीईओ के पद से हटा दिया। इसके बाद उन्होंने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि ब्लू टिक वाले ट्विटर यूजर को 8 डॉलर प्रति महीने के हिसाब से भुगतान करना होगा। इसके बाद ट्विटर यूजर्स उनकी खूब आलोचना कर रहे हैं। कइयों ने कहा कि ब्लू टिक वापस ले लें।

मैंने नहीं मांगा था ब्लू चेक, बेझिझक इसे हटा दें, टेनिस खिलाड़ी ने एलन मस्क के फैसले की आलोचना की

इस बीच पूर्व टेनिस खिलाड़ी मार्टिना नवरातिलोवा ने कहा कि मैंने ब्लू चेक के लिए नहीं कहा था, इसलिए इसे लेने के लिए फ्री महसूस करें। मार्टिना नवरातिलोवा ने ब्लू टिक के लिए प्रति महीने 8 डॉलर चार्ज करने के फैसले पर एलन मस्क की आलोचना की है।

पहला नाम ही काफी

नवरातिलोवा ने बताया कि उसने ब्लू टिक नहीं मांगा था और उसके फॉलोअर्स जानते हैं कि यह वही है। मैंने ब्लू चेक नहीं मांगा। यह सिर्फ एक दिन दिखा, इसलिए बेझिझक इसे हटा दें। हालांकि, एक ट्विटर यूजर ने 18 बार की मेजर विजेता पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें उसका नाम गूगल करना होगा। नवरातिलोवा ने बढ़िया अंदाज में जवाब दिया कि पहला नाम ही काफी होना चाहिए।

लोग दे रहे अजीब सलाह

वहीं एलन मस्क अब ट्वीट हेड से ट्विटर कंप्लेंट हॉटलाइन ऑपरेटर बन गए हैं। उन्होंने पहले ट्विटर बायो को बदलकर चीफ ट्वीट कर लिया था। लेकिन उन्होंने अब इसमें बदलाव कर दिया है। वे खुद को अब ट्विटर कंप्लेंट हॉटलाइन ऑपरेटर बता रहे हैं। कुछ दिनों पहले एसईसी में ट्विटर द्वारा दायर दस्तावेजों के अनुसार, एलन मस्क अब चीफ ट्वीट नहीं हैं। हालांकि, वह ट्विटर सीईओ हैं। एलन मस्क ने जब से ट्विटर का अधिग्रहण किया है, लोग उन्हें तरह-तरह की शिकायतों के साथ टैग कर रहे हैं और ट्वीट कर रहे हैं। कुछ अनब्लॉक होना चाहते हैं, कुछ स्पेशल राइट्स या नई सुविधाओं की मांग कर रहे हैं। कोई अनवांटेड सलाह दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Elon Musk: ट्वीट हेड से ट्विटर कंप्लेंट हॉटलाइन ऑपरेटर बने एलन मस्क, आपकी शिकायतों का अब जल्द होगा निपटारा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+