योग दिवस पर ऐसी प्रतिक्रिया की कल्पना नहीं की थी: पीएम मोदी
नयी दिल्ली। 21 जून को इंटरनेशनल योग दिवस है जिसे सफलता पूर्वक मनाने के लिए इस समय पूरे विश्व में तैयारियां चल रही है। इस दिवस के ठीक पहले पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने योग के बारे में कुछ खास बातें की हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि उनकी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाए जाने की अपील पर विश्व भर से इतनाा भारी उत्साह मिलेगा इस बात की उम्मीद उन्हेंहें बिल्कुल नहीं थी। मालूम हो कि उनकी इस अपील के बाद संयुक्त राष्ट्र ने पिछले साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित कर दिया था। जिसे पूरे विश्व में भारी समर्थन मिला है।
मोदी ने कहा कि मुझे दूसरे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए संबोधित करने में बेहद खुशी हो रही है। ये एक महान और अनोखा अवसर है जिसके जरिये हम अपने आप को स्वस्थ रखते हुए भारतीय पंरपरा और पहचान के साथ विश्व के लोगों के साथ मिलकर जश्न मना सकते हैं।
आप भी देखिये ये वीडियो..













Click it and Unblock the Notifications