क्या कुल्हड़ पिज्जा वाले सहज अरोड़ा ने कर ली आत्महत्या? मौत से जुड़ा वायरल हो रहा है वीडियो, जानें सच्चाई
Kulhad Pizza Couple Sehaj Arora and Gurpreet Kaur: पंजाब के जालंधर के मशहूर 'कुल्हड़ पिज्जा' वाले कपल सहज अरोड़ा और उनकी पत्नी गुरप्रीत कौर पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर अपने एक 'प्राइवेट वीडियो' को लेकर चर्चाओं में हैं। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर काफी हलचल मचा दी है। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने ऑनलाइन सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं।
अब सहज अरोड़ा को लेकर यूट्यूब कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें दावा किया जा रहा है कि 'सहज अरोड़ा' की मौत हो गई है। इन वीडियो के साथ कैप्शन लिखा जा रहा है कि, ',सहज अरोड़ा ने आत्महत्या' कर लिया है। कई लोगों ने वीडियो शेयर कर लिखा है कि 'MMS वीडियो वायरल होने के बाद सहज अरोड़ा ने आत्महत्या कर ली है।' आइए जानें क्या है इस वायरल वीडियो का सच...?

जानिए सहज की मौत वाली वीडियो का सच...?
अब सहज अरोड़ा ने खुद अपनी मौत वाली वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है और इसे अफवाह बताया है। 30 सितंबर को सहज अरोड़ा ने अपने फेसबुक पेज पर वायरल वीडियो के बारे में सच्चाई बताई है। सहज अरोड़ा वीडियो को फर्जी और एडिटेड बताया है। उन्होंने कथित वीडियो के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए हैं, जिसपर आत्महत्या और मौत का दावा किया गया है।
सहज ने वीडियो शेयर कर लिखा, ''ये फेक न्यूज है। पिछले 2 दिनों से मेरे पास बहुत सारे कॉल और मैसेज आ रहे हैं। प्लीज आप लोग ये बंद कीजिए। मीडिया से अनुरोध है कि पुराने इंटरव्यू के वीडियो को एडिट ना कीजिए और उसे दोबारा मत चलाइए। प्रिय जनता, किसी भी तरह के इंटरव्यू पर भरोसा न करें।''
कौन हैं कुल्हड़ पिज्जा वाले कपल और क्या है उनका वीडियो लीक विवाद
जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि कुल्हड़ पिज्जा वाले कपल सहज अरोड़ा और गुरप्रीत कौर पंजाब के जालंधर के रहने वाले हैं। उन्होंने लॉकडाउन के दौरान 'कुल्हड़' में पिज्जा बेचने का काम शुरू किया था। तब से, उन्हें 'कुल्हड़ पिज्जा' वाले कपल का नाम दिया गया है। कुल्हड़ पिज्जा की जोड़ी इंटरनेट सेंसेशन बन गई। राजीव ठाकुर सहित कॉमेडियन और अभिनेता उपासना सिंह भी इनके कुल्हड़ में बने पिज्जा को खाने के लिए जा चुके हैं।
अभी इस सितंबर 2023 में सोशल मीडिया पर उनका एक "निजी वीडियो" वायरल हो गया था। वीडियो के वायरल होने के बाद सहज ने अपना पक्ष बताने के लिए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी किया। सहज ने वीडियो में कहा कि, वीडियो पूरी तरह से फर्जी है और एआई से बनाई गई है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications