स्वास्थ्य मंत्रालय की सफाई, नहीं कही हरिद्वार कुंभ के कोरोना का सुपर स्प्रेडर बनने की बात

हरिद्वार। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि उनकी ओर से हरिद्वार में हो रहे कुंभ मेले से तेजी से कोरोना फैलने की बात नहीं कही गई है। मंगलवार को मीडिया में ऐसी खबरें आई थीं, जिनमें कहा गया था कि स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कोरोना वायरस की स्थिति पर एक सचिव-स्तरीय बैठक के दौरान आशंका व्यक्त की है कि कुंभ एक "सुपर स्प्रेडर" बन सकता है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसको लेकर कहा है कि ये खबर ठीक नहीं है। इस तरह की आशंका मंत्रालय ने नहीं जताई है।

Central govt official expressed apprehension that ongoing Kumbh might become a super spreader

क्या कहा गया था?

मंगलवार को ये सामने आया था कि सरकार में एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि कुंभ को लेकर चिंता करने की जरूरत है। उच्च-स्तरीय बैठक में शामिल सदस्य ने कहा, अगर सरकार निर्धारित समय से पहले कुंभ को समाप्त करने का निर्णय नहीं लेती है, तो यह कोविड-19 'सुपर स्प्रेडर' बन सकता है। साथ की कहा गया कि सरकार एक टीम का गठन कर रही है, जो साधुओं और धार्मिक नेताओं की मदद से कुंभ जा रहे तीर्थयात्रियों को मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए अपील करेगी। इसके अलावा टीवी और रेडियो के माध्यम से एक संदेश दिया जाना चाहिए। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर लगाए जाने चाहिए ताकि लोगों के बीच जागरूकता फैल सके कि महामारी अभी खत्म नहीं हुई है।

केंद्र ने किया खंडन

बैठक में इस तरह के दावे का अब केंद्र की ओर से खंडन हुआ है। ये भी बताया गया है कि केंद्र समय से पहले पवित्र आयोजन को समाप्त करने पर विचार नहीं कर रहा है। सरकार ने संक्रमण के प्रसार पर अंकुश लगाने के लिए अधिकारियों सुझाव मांगे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+