क्या गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने कबूला सिद्धू मूसेवाला की हत्या में अपना हाथ, दिल्ली पुलिस ने बताया सारा सच

क्या गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने कबूला सिद्धू मूसेवाला की हत्या में अपना हाथ, दिल्ली पुलिस ने बताया सारा सच

नई दिल्ली, 03 जून: पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या केस में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। सिद्धू मूसेवाला की हत्या के पीछे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भी नाम सामने आ रहा था, जिसको रिमांड में लेकर दिल्ली पुलिस पूछताछ कर रही है। शुक्रवार (03 जून) को पहले मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या कराने की बात स्वीकार कर ली है। इंडिया टुडे ने सूत्रों के मुताबिक लिखा था कि लॉरेंस बिश्नोई ने दिल्ली पुलिस को बताया, ''हां, मैंने सिद्धू मूसेवाला की हत्या करवा दी है।'' लेकिन अब न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने पूछताछ में नहीं कबूला है कि उसने ही मूसेवाला की हत्या करवाई है।

Recommended Video

    Sidhu Moose Wala Case: तिहाड़ जेल में बंद Lawrence Bishnoi का बड़ा खुलासा | वनइंडिया हिंदी | #News

    दिल्ली पुलिस ने कहा- लॉरेंस बिश्नोई ने नहीं कबूल की मूसेवाला की हत्या की बात

    दिल्ली पुलिस ने कहा- लॉरेंस बिश्नोई ने नहीं कबूल की मूसेवाला की हत्या की बात

    सूत्रों के हवाले से न्यूज एजेंसी एएनआई ने लिखा, ''दिल्ली पुलिस का कहना है कि लॉरेंस बिश्नोई ने गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की बात कबूल नहीं की है। लॉरेंस बिश्नोई ने पूछताछ के दौरान कहा कि मूसेवाला की हत्या बदला लेने के लिए की गई थी और उसकी हत्या में उसका कोई हाथ नहीं था।''

    लॉरेंस बिश्नोई ने कहा -बढ़ाई जाए मेरी सुरक्षा

    लॉरेंस बिश्नोई ने कहा -बढ़ाई जाए मेरी सुरक्षा

    सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का नाम सामने आया है। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की 29 मई रविवार को मनसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सिद्धू मूसेवाला की हत्या के एक दिन बाद लॉरेंस बिश्नोई ने अपने वकील के माध्यम से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की थी। लॉरेंस बिश्नोई फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद है।

    लॉरेंस बिश्नोई बोला- एनकाउंटर कर सकती है मेरा पंजाब पुलिस

    लॉरेंस बिश्नोई बोला- एनकाउंटर कर सकती है मेरा पंजाब पुलिस

    दिल्ली की पटियाला अदालत में दायर याचिका में लॉरेंस बिश्नोई के वकील ने कहा है, ''आरोपी लॉरेंस बिश्नोई एक छात्र राजनीतिक नेता है और राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के कारण उसके खिलाफ पंजाब और चंडीगढ़ राज्यों में कई झूठे मामले दर्ज किए गए हैं और आरोपी को पंजाब पुलिस द्वारा फर्जी मुठभेड़ की आशंका है।" दायर याचिका में लॉरेंस बिश्नोई के हवाले से लिखा है कि, ''मेरी सुरक्षा बढ़ाई जाए...क्योंकि पंजाब पुलिस मेरा एनकाउंटर कर सकती है।''

    लॉरेंस बिश्नोई को हिरासत में ले सकती है पंजाब पुलिस

    लॉरेंस बिश्नोई को हिरासत में ले सकती है पंजाब पुलिस

    पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने गुरुवार (2 जून) को जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की एक याचिका खारिज कर दी। अब किसी भी तरह की अतिरिक्त सुरक्षा लॉरेंस बिश्नोई को नहीं दी जाएगी। याचिका में ये भी मांग की गई थी कि पंजाब पुलिस लॉरेंस बिश्नोई को हिरासत में ना लें। अब हाई कोर्ट के याचिका ठुकराने के बाद पंजाब पुलिस किसी भी वक्त लॉरेंस बिश्नोई को हिरासत में ले सकती है।

    लॉरेंस बिश्नोई के भांजे ने कहा- सिद्धू मूसवाला को मैंने गोली मोरी!

    लॉरेंस बिश्नोई के भांजे ने कहा- सिद्धू मूसवाला को मैंने गोली मोरी!

    बता दें कि गुरुवार (02 जून) को खुद को लॉरेंस बिश्नोई का भांजा बताते हुए सचिन बिश्नोई ने दावा किया है कि उसने विक्की मिद्दूखेड़ा की हत्या का बदला लेने के लिए सिद्धू मूसेवाला को गोली मारी है। रिपोर्ट के मुताबिक एक टीवी चैनल को वर्चुअल फोन करके सचिन बिश्नोई ने दावा किया कि, हां उसने सिद्धू मूसेवाला को शूट किया है। उसका कहना है कि उसने ही सिद्धू मूसेवाला पर गोलियां चलाईं। उसने बोला कि वह और लॉरेंस बिश्नोई एक ही गांव के हैं।

    700 गुंडो का डॉन है लॉरेंस बिश्नोई

    700 गुंडो का डॉन है लॉरेंस बिश्नोई

    बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई के गैंग में 700 अपराधी हैं। इन 700 गैंग मेंबर का लॉरेंस बिश्नोई डॉन है। लॉरेंस बिश्नोई को गिरोह के सदस्य "डॉन" कहते हैं। 30 वर्षीय लॉरेंस बिश्नोई, कनाडा के गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के साथ गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी लेने के साथ पुलिस के रडार पर आ गया है। गोल्डी बराड़ ने मूसेवाला की हत्या के बाद एक फेसबुक पोस्ट किया था, जिसमें उसने दावा किया कि उसने अकाली नेता विक्की मिड्डूखेड़ा और चचेरे भाई गुरलाल बराड़ की मडर्र का बदला लिया है।

    जानिए कौन है लॉरेंस बिश्नोई

    जानिए कौन है लॉरेंस बिश्नोई

    लॉरेंस बिश्नोई का जन्म 12 फरवरी 1993 को पंजाब के अबोहर के पास धतरंवाली गांव में हुआ है। ये यहीं के मूल निवासी हैं। बिश्नोई के पिता 1992 में हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल के रूप में शामिल हुए, लेकिन पांच साल बाद नौकरी छोड़ दी और खेती शुरू कर दी। लॉरेंस बिश्नोई ग्रेजुएट हैं। लॉरेंस बिश्नोई ने ही सलमान खान को भी जान से मारने की धमकी दी थी।

    लॉरेंस बिश्नोई पूछताछ में नहीं कर रहा सहयोग

    लॉरेंस बिश्नोई पूछताछ में नहीं कर रहा सहयोग

    बता दें कि पहले दिल्ली पुलिस ने सूत्रों के हवाले से खबर दी थी कि लॉरेंस बिश्नोई पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहा है। लॉरेंस बिश्नोई ने पहले पुलिस को कहा था कि उसका सिद्धू मूसेवाला की केस से कोई लेना-देना नहीं है। हालांकि पहले उसने इतना जरूर बताया था कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या करवाई गई होगी...क्योंकि उसका नाम एक अकाली दल के नेता विक्की मिड्डूखेड़ा की हत्या में उसका नाम सामने आया था।

    मूसेवाला की हत्या कर शार्प-शूटर नेपाल भाग गए होंगे!

    मूसेवाला की हत्या कर शार्प-शूटर नेपाल भाग गए होंगे!

    दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की टीमें मुजफ्फरनगर और नेपाल का दौरा कर रही हैं। ऐसा संदेह है कि गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद कई शार्प-शूटर नेपाल भाग गए हैं। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने गायक की हत्या में शामिल होने से इनकार किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+