Covid19: क्या वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना? चीनी वैज्ञानिक ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा 'इससे इंकार न करें'
Covid 19 Spread Wuhan Lab: चीन के वुहान लैब से कोरोना लीक के मामले में चीनी वैज्ञानिक ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि इससे इनकार नहीं किया जा सकता है। आप किसी भी चीज पर संदेह कर सकते हैं।

Covid 19 Spread Wuhan Lab: कोरोना को लेकर चीनी वैज्ञानिक ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि चीनी लैब से कोरोना वायरस लीक हुआ है। चीन के रोग नियंत्रण केंद्र (सीडीसी) के पूर्व चीफ प्रोफेसर जॉर्ज गाओ ने यह खुलासा किया है। जॉर्ज गाओ ने बीबीसी को साक्षात्कार देते हुए कहा कि आप किसी भी चीज पर संदेह कर सकते हैं। यही विज्ञान है। किसी भी चीज से इनकार भी नहीं करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के वुहान लैब में उत्पन्न होने से इनकार नहीं किया जा सकता है। वुहान से ही पहली बार कोरोना वायरस के लीक का पता चला था। इस साल फरवरी में कोरोना लीक फिर से सामने आया था। एफबीआई के निदेशक ने इसको लेकर कहा था कि यह वही जगह है, जहां से कोरोना उत्तपन्न होने की संभावना सबसे अधिक थी।
Recommended Video

इसके बाद वॉल स्ट्रीट जर्नल ने भी इसको लेकर रिपोर्ट की थी। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट देखकर चार अन्य अमेरिकी एजेंसियां भी एफबीआई के साथ सहमति व्यक्त करते हुए कहा था कि इस लैब वायरस लीक की संभावना अधिक थी। हालांकि, कई वैज्ञानिकों ने दावा किया कि कोविड की प्राकृतिक उत्पत्ति हो सकती है। यह जानवरों से इंसान में फैलने वाला वायरस है।
प्रोफेसर जॉर्ज गाओ ने कहा कि उस लैब को क्षेत्र के विशेषज्ञों द्वारा दोबारा जांचा गया था। उनका निष्कर्ष यह है कि वे सभी प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं। उन्होंने कोई गलत काम नहीं पाया है।
चीन ने 'लैब लीक' थ्योरी पर क्या कहा
चीनी दूतावास ने ब्रिटेन में बीबीसी को बताया कि तथाकथित 'लैब लीक' चीन विरोधी ताकतों द्वारा बनाया गया झूठ है। यह राजनीति से प्रेरित है और इसका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है। लैब-लीक थ्योरी को फिर से दोहराकर अमेरिका चीन को बदनाम करने में सफल नहीं होगा।
यह भी पढ़ें- Fact Check: Pfizer की कोरोना वैक्सीन से हुई एक हजार से ज्यादा मौतें? जानें Viral डॉक्यूमेंट का सच












Click it and Unblock the Notifications