क्या सीएम उद्धव ठाकरे को डिप्टी अजीत पवार ने ट्रोल किया? एनसीपी ने दिया ये जवाब

क्या सीएम उद्धव ठाकरे को डिप्टी अजीत पवार ने ट्रोल किया? एनसीपी ने दिया ये जवाब

मुंबई। महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे का आज सोमवार को जन्‍मदिन है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी समेत अन्‍य कई दिग्गज नेताओं ने उन्‍हें जन्‍मदिन की शुभकामनाएं दीं। महाराष्‍ट्र के डिप्‍टी सीएम अजित पवार ने भी सीएम उद्वव ठाकरे के साथ अपनी एक फोटो शेयर करते हुए उन्‍हें जन्‍मदिन की शुभकामना दी। लेकिन अजित पवार ने ट्विटर पर बधाई के साथ जो फोटो अपलोड की, उसे उद्धव के स्‍टेयरिंग वाले बयान से जोड़कर देखा जा रहा है। जिस पर एनसीपी को सफाई भी देनी पड़ी।

याद हो तो पिछले रविवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने विपक्ष को उनकी सरकार गिराने की चुनौती दी थी और कहा था कि यह 'तीन पहिये' की सरकार है लेकिन इसका स्टेयरिंग उन्होंने अच्छी तरह संभाल रखा है। उद्धव ठाकरे ने कहा था कि "मेरी सरकार का भविष्य विपक्ष के हाथों में नहीं है। स्टीयरिंग मेरे हाथों में है। एक थ्री-व्हीलर (ऑटो-रिक्शा) गरीब लोगों का वाहन है। अज‍ित पवार ने जन्‍मदिन की जब आज ये फोटो शेयर की जिसमें वो खुद अजित पवार स्‍टेयरिंग संभाले हुए और सीएम बगल की सीट पर बैठे है तो ये कहा जाने लगा कि उद्धव ठाकरे को डिप्टी अजीत पवार ने ट्रोल किया। एनसीपी ने इस संबंध में साफ किया है कि अजित पवार की ओर से उद्धव की कोई ट्रोलिंग नहीं की गई है। एनसीपी ने सफाई दी कि अजित पवार ने सिर्फ एक साधारण सी जन्‍मदिन की बधाई थी।
cm
बता दें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता और डिप्‍टी सीएम अजीत पवार ने लिखा था "महाराष्ट्र के माननीय मुख्यमंत्री, शिवसेना पार्टी के अध्यक्ष और महा विकास नेता, उद्धव ठाकरे जी को शुभकामनाएँ। आप स्वस्थ रहें औरआपकी दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं!" इस जन्मदिन के ट्वीट का जवाब देने वाले कई सवालों के बीच लिख रहे हैं कि "दादा क्यों इस तस्वीर को सीएम को जन्मदिन की बधाई देते थे, जिसमें स्टीयरिंग आपके हाथ में है ... क्या यह किसी तरह का संकेत है"।

cm

मालूम हो कि शिवसेना प्रमुख उद्वव ठाकरे ने पिछले साल वैचारिक रूप से विपरीत एनसीपी और कांग्रेस दलों के साथ गठबंधन किया था। शुरु से जब से इस सरकार का गठन हुआ तभी से इस तीन पहियों की सरकार में आए दिन अनबन देखने को मिल रही है। इसलिए अक्‍सर ये कयास लगाए जाते रहे है कि कर्नाटक, मध्य प्रदेश और राजस्थान जैसे अन्य विपक्षी शासित राज्यों के बाद महाराष्ट्र में सरकार मुश्किल में पड़ सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+