इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स ना मिलने पर भड़कीं ऐश्वर्या राय, PR टीम को जमकर लताड़ा!

मुंबई। बेपनाह सुंदरता की मल्लिका ऐश्वर्या राय की छवि एक खुशमिजाज, मोहक और गंभीर महिला की हैं, जो कि विवादों से दूर और मीडिया में बहुत नपा-तुला बोलने वाली सेलिब्रेटी में गिनीं जाती हैं लेकिन अभी उनके बारे में जो खबर आयी है वो काफी हैरान कर देने वाली है, ऐसी खबरें हैं कि ऐश इन दिनों काफी गुस्से में हैं और उनके क्रोध का कहर टूटा है अपनी पीआर टीम पर।

ऐश्वर्या राय बच्चन को आया गुस्सा

दरअसल ऐश्वर्या राय बच्चन ने शुक्रवार को ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट का पेज ओपन किया है लेकिन जैसा रेस्पॉन्स उन्होंने सोचा था, वो उन्हें नहीं मिल पाया है, जिसकी वजह से उन्होंने अपनी पीआर टीम की क्लास लगा दी है।

 निराशाजनक नंबर

निराशाजनक नंबर

शुक्रवार की सुबह 10:45 बजे के आस-पास ऐश्वर्या का इंस्टाग्राम अकाउंट लाइव हो गया था लेकिन ये जानकर आपको हैरानी होगी कि 8 घंटे बीत जाने के बाद भी उनके फॉलोअर्स की संख्या महज 1 लाख 20 हजार ही ही रही, जो कि ऐश्वर्या जैसी हस्ती के लिए निराशाजनक नंबर है।

अमिताभ बच्चन तक ने भी ऐश को फॉलो करना शुरू नहीं किया

अमिताभ बच्चन तक ने भी ऐश को फॉलो करना शुरू नहीं किया

सबसे ताज्जुब की बात ये है कि उन्हें अब तक उनके ससुर अमिताभ बच्चन तक ने भी फॉलो करना शुरू नहीं किया है, कुछ गिनती के सेलेब्स ही हैं जो ऐश्वर्या को इंस्टाग्राम पर फॉलो कर रहे हैं, उनमें उनके पति अभिषेक बच्चन, सोनम कपूर आहूजा, दिया मिर्जा और शेखर रविजानी का नाम शामिल है।

 ऐश्वर्या इससे पहले इंस्टाग्राम पर नहीं थीं

ऐश्वर्या इससे पहले इंस्टाग्राम पर नहीं थीं

गौरतलब है कि ऐश्वर्या इससे पहले इंस्टाग्राम पर नहीं थीं, अपने प्रशंसकों की लगातार रिक्वेस्ट के बाद वो सोशल मीडिया पर आईं लेकिन ऐश्वर्या को इतना ठंडा रिस्पांस मिलेगा ,ऐसा किसी ने नहीं सोचा था, जिसके कारण ही शायद ऐश्वर्या को गुस्सा आया और वो अपनी पीआर टीम पर नाराज हो गईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+