दिल्ली एयरपोर्ट के पास की इमारतों से उड़ानों को खतरा, 176 इकाइयों को नोटिस
दिल्ली एयरपोर्ट के आसपास की इमारतों से उड़ानों को खतरा, 176 इकाइयों को नोटिस दिल्ली एयरपोर्ट के पास ऊंची इमारतों को लेकर176 इकाइयों को नोटिस
नई दिल्ली। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) ने एयरोड्रम के आसपास इमारतों और खंभों समेत 176 बाधाओं को लेकर संबंधित इकाइयों को नोटिस भेजा है। इन इमारतों, टावर खंभो आदि से उड़ानों को खतरा बताया गया है। दिल्ली उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से ये नोटिस एयरपोर्ट के पास की इमारतों और दूसरी इकाइयों के मालिकों को दिया गया है।

डायल की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, जिनसे उड़ानों को खतरा है, उनमें इमारत, पेड़, बिजली खंभे, बिजली के तार आदि शामिल हैं। जिन इमारतों को इसमें शामिल किया गया है उसमें एंबिएंस मॉल, गुरूग्राम और जेपी वसंत कंटीनेन्टल शामिल हैं। डायल ने दिल्ली उच्च न्यायालय को दी गई जानकारी में बताया था कि विमानन केंद्र के आसपास करीब 365 बाधाएं हैं जिससे विमानों की सुरक्षा को खतरा हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications