प्रेग्नेंसी में जमकर एक्सरसाइज कर रही हैं दीया मिर्जा, छत को बना लिया है जिम, वीडियो
मुंबई। फिल्म अभिनेत्री दीया मिर्जा इन दिनों प्रेग्नेंट हैं और जल्दी ही मां बनने वाली हैं। दीया ने हाल ही में बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए इस बारे में जानकारी दी थी। दीया का अब एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वो एक्सरसाइज करती दिख रही हैं। दीया ने प्रेग्नेंसी के चलते बाहर ना जाकर घर की छत को ही जिम बना लिया है और जमकर पसीना बहा रही हैं।
Recommended Video

सोशल मीडिया पर वायरल है वीडियो
दीया मिर्जा की ये वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर की गई है। जिसमें वो एक्सरसाइज और योगा करती दिख रही हैं। ट्रेनर की गाइडेंस में दीया ट्रेनिंग कर रही हैं। वीडियो में दिख रहा है कि वोअपनी बिल्डिंग की छत पर हैं और वर्कआउट कर रही हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। लोग उनके फिटनेस के प्रति इस रुख को काफी सराह रहे हैं।
फरवरी में थी शादी
फिल्म अभिनेत्री दीया मिर्जा ने 15 फरवरी को अपने ब्वॉयफ्रेंड वैभव रेखी से शादी की थी। करीब 10 दिन पहले यानी शादी के डेढ़ महीने बाद उन्होंने बताया कि वो प्रेग्नेंट हैं और मां बनने वाली हैं। उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं। हालांकि शादी के डेढ़ महीने बाद ही प्रेग्नेंट होने की खबर के बाद उनसे कई असहज करने वाले सवाल भी किए गए। दीया ने हालांकि सभी का जवाब दिया है। दीया ने कहा है कि प्रेग्नेंसी की वजह से उन्होंने शादी नहीं की है। वो पहले से ही शादी की तैयारी कर रही थीं।

कई हिट फिल्मों में कर चुकी हैं काम
दीया मिर्जा हिन्दी फिल्मों का काफी जाना पहचाना चेहरा हैं। उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया है। आर माधवन और सैफ अली खान के साथ आई उनकी फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' काफी पसंद की गई थी। कुछ समय पहले वो तापसी पन्नू के साथ थप्पड़ में दिखी थीं। निजी जिंदगी की बात की जाए तो दीया मिर्जा ने साहिल संघा के साथ पहली शादी की थी। करीब एक दशक साथ रहने के बाद दीया मिर्जा और साहिल अलग हो गए थे। दीया मिर्जा ने 2019 में साहिल से अलग होने की घोषणा की थी। जिसके बाद वो वैभव के साथ रिश्ते में आईं। अब उन्होंने वैभव से शादी की है।
फिटनेस ट्रेनर के साथ लिवइन में रहेंगी आमिर खान की बेटी आइरा, साफ कहा- मैं तैयार?












Click it and Unblock the Notifications