मालदीव में हनीमून मना रही दीया मिर्जा ने पुरुषों के प्राइवेट पार्ट के बारे में किया ये Tweet, पोस्ट हुआ वायरल
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने अपनी पुरानी जिंदगी के दर्द भुला कर 15 फरवरी को बिजनेसमैन वैभव रेखी से शादी की है। बेदह खूबसूरत दीया मिर्जा की जबसे शादी हुई है वो एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। दीया मिर्जा शादी के करीब एक महीने बाद अपने पति वैभव रेखी संग हनीमून मनाने मालदीव में हैं। मालदीव में हनीमूल मना रही दिया मिर्जा ने हाल ही में पुरुषों के प्राइवेट पार्ट पर कमेंट करते हुए एक ट्वीट किया है। एक्ट्रेस का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और यूजर्स दीया मिर्जा को तरह-तरह के कमेंट करके उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

Newly married दीया मिर्जा ने मर्दों के प्राइवेट पार्ट पर कर दिया कमेंट
दरअसल, दीया मिर्जा ने अपने ट्वीट पर एक शोध पर आधारित खबर का लिंक शेयर किया। इस रिपोर्ट के अनुसार वैज्ञानिकों ने एक शोध किया है जिसमें पता चला है कि प्रदूषण के कारण पुरुषों के प्राइवेट पार्ट सिकुड़ रहे है और छोटे हो रहे है और शुक्राणुओं में भी कमी आ रही है। इस रिपोर्ट का लिंक शेयर करते हुए दीया मिर्जा ने लिखा कि " अब शायद दुनिया क्लाइमेट क्राइसिस और एयर पोल्यूशन को और अधिक गंभीरता से लेगी।
Recommended Video

दीया मिर्जा की इस पोस्ट पर जानें क्या बोले फैंस
दीया मिर्जा चूंकि शादी के बाद हनीमून पर हैं तो यूजर्स दीया मिर्जा के इस ट्वीट को उनसे जोड़कर भी देख रहे हैं और अजीब-अजीब कमेंट कर रहे हैं। सदगुरु नाम के यूजर ने लिखा मैडम आप की अभी जल्द ही दोबारा शादी हुई है इसलिए मैं आपकी चिंता को समझ रहा हूं। वहीं एक यूजर ने लिखा ये सच नहीं है मैं तो न्यूक्लीयर पॉवर स्टेशन के पास रहता हूं लेकिन मेरा......!एक और यूजर ने सलाह दी कि इसके लिए ह्म्योपैथी डाक्टर से कन्सर्ट करना चाहिए। वहीं कई यूजर दीया मिर्जा के ट्वीट को बिलकुल सही कह कर उनका सपोर्ट कर रहे हैं।

दीया मिर्जा ने हनीमून की फोटो शेयर कर पहले लिखी थी ये बात
बता दें दीया मिर्जा ने इससे पहले मालदीव के बीच पर हनीमून की खूबसूरत फोटो शेयर की थी जो उनके पति वैभव ने ली थी। इन फोटोज में हरे रंग की बिकीनी और प्रिंटेड स्रग में दीया मिर्जा गजब की खूबसूरत लग रही थी। जिसका दीया मिर्जा के फैंस ने जमकर लाइक किया और जमकर तारीख की और इमोजी भेजा दीया मिर्जा ने ये खूबसूरत फोटो शेयर करते हुए लिखा 'यहां हैं हम, बिल्कुल स्वर्ग, बेहतरीन आवभगत का मजा ले रहे हैं, अभी तक यहां हर पल पूरी तरह मजेदार रहा, फोटो उन्होंने ली हैं।'

दीया मिर्जा ने फरवरी में की है दूसरी शादी
बता दें दीया मिर्जा ने 2014 में लंबे समय तक प्यार करने के बाद साहिल संघा से शादी की थी लेकिन 2019 में ही दोनों के बीच दूरियां आ गई और दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया और अलग-अलग जिंदगी बिता रहे थे। लगभग 12 साल बाद दीया मिर्जा ने अपनी जिंदगी को लेकर अहम फैसला लिया और 15 फरवरी 2021 को वैभव रेखी से शादी कर ली। वैभव रेखी भी ये दूसरी शादी है और उनकी एक प्यारी सी बेटी भी है। दीया ने अपनी शादी के दिन मीडिया फोटोग्राफर्स को खुद मिठाई सर्व की थी और दुल्हन के लिबास में काफी खूबसूरत लग रही थी। शादी की फोटो को भी फैंस ने खूब पसंद किया था।

दीया मिर्जा आखिरी बार इस फिल्म में आईं थी नजर
दीया मिर्जा को 2000 में मिस एशिया पसेफिक अवार्ड से नवाजा गया था। दीया के करियर की बात की जाए तो 'रहना है तेरे दिल में' आर माधवन के साथ उन्होंने हिंदी फिल्म में डेब्यू किया था।हाल ही में दीया मिर्जा तापसी पन्नू की फिल्म 'थप्पड़' में भी उनकी पड़ोसन के किरदार में नजर आईं थीं। दीया संजय दत्त की बायॉपिक संजू में मान्यता दत्त की भूमिका निभाया था जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
-
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Randeep Hooda Daughter Name: रणदीप हुड्डा ने रिवील किया अपनी नन्ही परी का स्पेशल नाम, मतलब भी है काफी खास -
Ranveer Singh ने RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों की मुलाकात? क्या हुई बात? क्या है इसके पीछे की असली कहानी? -
'अक्षय कुमार ने हमे संभाला', क्यों डर गई थीं लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा? 23 साल बाद खुला राज -
कौन हैं BJP नेता की पत्नी Aimee Baruah, जिनकी खूबसूरती ने छुड़ाए लोगों के पसीने? असम चुनाव में वायरल हुआ Video -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Dacoit Review: अदिवि सेष की दमदार एक्टिंग से चमकी थ्रिलर लव स्टोरी 'डकैत', सेकेंड हाफ में छुपा असली खेल, पढ़ें -
Dacoit BO Collection Day 1: 'धुरंधर 2' के तूफान में घिरी 'डकैत', ओपनिंग डे पर की बस इतनी कमाई -
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा?












Click it and Unblock the Notifications