ध्रुव राठी बनने वाले हैं पिता, गर्भवती पत्‍नी जूली की प्रोफाइल, क्‍या करती हैं, कैसे हुआ प्‍यार?

Dhruv Rathee wife Juli: चर्चित यूट्यूबर ध्रुव राठी के घर नन्‍हा मेहमान आने वाला है। ध्रुव राठी की पत्‍नी जूली एलबीआर गर्भवती हैं। वे इसी साल सितंबर में मां बनने वाली है। इंस्‍टाग्राम पर दोनों ने पोस्‍ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है। तस्‍वीरों में जूली बेबी बंप के साथ नजर आ रही हैं।

सितंबर 2024 में पिता बनने जा रहे ध्रुव राठी को सोशल मीडिया पर खूब बधाई दी जा रही है। वैसे ध्रुव राठी इन दिनों लोकसभा अध्‍यक्ष की बेटी अंजलि बिरला के यूपीएससी क्रैक करने के मामले में एफआईआर को लेकर भी सुर्खियों में हैं।

Dhruv Rathee wife Name

ध्रुव राठी और उनकी पत्‍नी जूली ने इंस्‍टाग्राम पर 'गुड न्‍यूज' वाली तस्‍वीरें शेयर करते हुए उनके कैप्‍शन में लिखा-'Baby Rathee coming in September🍂'

आइए जानते हैं ध्रुव राठी की शादी कब-कहां हुई? ध्रुव राठी व जूली की लव स्‍टोरी कैसे शुरू हुई? ध्रुव राठी की पत्‍नी जूली कौन हैं, क्‍या करती हैं? कहां की रहने वाली हैं?

{video1}

ध्रुव राठी की शादी कब हुई?

24 नवंबर 2021 को Juli Lbr-Rathee और Dhruv Rathee के इंस्‍टाग्राम आईडी से शादी की शेयर की गई हैं, जिनके कैप्‍शन में लिखा था कि वे 7 साल से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। अब उन्‍होंने शादी की है। जगह और शहर का अंदाज़ा लगाइए? हमारी शादी के दिन का एक छोटा वीडियो भी जल्द ही आने वाला है ☺️ PS: सभी प्यारी टिप्पणियों और बधाइयों के लिए धन्यवाद!

ध्रुव राठी की शादी कहां हुई?

यूं तो क्रिश्चियन रिवाज से शादी वाली तस्‍वीरों में ध्रुव राठी ने जगह और शहर का अंदाजा लगाने को कहा था, मगर शादी की अगली एक तस्‍वीर में लोकेशन बेल्वेडियर पैलेस, वियना, ऑस्ट्रिया लिख रखी थी। ऐसे में कहा जाता है कि ध्रुव राठी ने जूली से ऑस्ट्रिया में शादी की।

भारतीय रीति रिवाज से भी शादी

विदेश में शादी करने के बाद हरियाणा के रोहतक स्थित अपने घर आए और 13 मई 2022 को राजस्‍थान में भारतीय रीति रिवाज से जूली के साथ दोबारा शादी की। ध्रुव राठी ने इस शादी की तस्‍वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्‍स पर शेयर की थी।

ध्रुव राठी की पत्‍नी कहां की है?

जूली एलबीआर अब जूली राठी लिखने लगी हैं। शादी के बाद जब जूली को सोशल मीडिया पर पाकिस्‍तानी नागरिक बताया जा रहा था। दावा किया जा रहा था कि जूली का असली नाम जुलेखा है।

वह पाकिस्‍तान के बदरुददीन राशिद की बेटी हैं। तब ध्रुव राठी ने सोशल मीडिया पोस्‍ट शेयर कर बताया था कि उनकी पत्‍नी जर्मन की रहने वाली है।

ध्रुव राठी की पत्‍नी क्‍या करती हैं?
ध्रुव राठी ने अपनी पत्‍नी जूली के बारे में सोशल मीडिया कभी भी ज्‍यादा कुछ नहीं बताया। जूली की इंस्‍टाग्राम प्रोफोइल के बायो में पेशा मेडिको, पार्ट-टाइम कैमरा वुमन लिखा है। हालांकि यह जानकारी शेयर नहीं की कि वे मेडिकल पेशे में कहां प्रैक्टिस करती है। यह जरूर लिखा कि वे कभी-कभी मैं व्लॉग में दिखाई देती हैं।

ध्रुव राठी व जूली की लव स्‍टोरी?

मीडिया की खबरों में दावा किया जाता है कि साल 2014 में जर्मनी में रहते हुए ध्रुव राठी ने महज 19 साल की उम्र में अपना यूट्यूब चैनल खोला।

इसी दौरान ध्रुव राठी और जूली की मुलाकात हुई। जान-पहचान दोस्‍ती में बदली और 14 फरवरी 2019 को ध्रुव राठी ने जूली को प्रपोज किया। सात साल से ज्‍यादा समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद साल 2021 में ध्रुव राठी और जूली ने लव मैरिज की। अब सितंबर 2014 में माता-पिता बनने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+