खानदानी रईस हैं धीरज साहू: घर 'व्हाइट हाउस' जैसा, 47kg सोना किया था दान, कुल संपत्ति जान पकड़ लेंगे माथा

Dhiraj Prasad Sahu Net Worth: कांग्रेस के झारखंड के लोहरदगा से राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू इन दिनों सुर्खियों में हैं। 64 वर्षीय राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ओडिशा और झारखंड के उनके देशी शराब कारोबार के कई परिसरों पर आयकर विभाग (इनकम टैक्स) ने छापेमारी की है। अब तक इन जगहों पर 300 करोड़ रुपये नकद जब्त किए गए हैं और काउंटिंग अभी भी जारी है। इसके अलावा बड़ी मात्रा में ज्वेलरी भी बरामद हुई है। ये देशभर में किसी एक ऑपरेशन में जब्त किए गए सबसे ज्यादा कैश है।

इन सब के बीच धीरज साहू अपनी संपत्ति को लेकर चर्चाओं में आ गए हैं। धीरज साहू खानदानी रईस हैं। उनका पारिवारिक बैकग्राउंड कई अन्य नेताओं के मुकाबले अमीर है। तो आइए जानें धीरज प्रसाद साहू की कुल संपत्ति के बारे में?

Dhiraj Prasad Sahu Net Worth

Who is Dhiraj Prasad Sahu: कौन हैं धीरज प्रसाद साहू

झारखंड के रांची में रहने वाले धीरज प्रसाद साहू रसूखदार परिवार से आते हैं। इनका जन्म 23 नवंबर 1955 को हुआ था। इनका परिवार खानदानी रूप से जुड़ा रहा है। धीरज साहू के पिता का नाम राय साहब बलदेव साहू है और उनकी मां का नाम सुशीला देवी है। इनके पिता भी कांग्रेस से जुड़े हुए थे।

कहा जाता है कि चुनाव प्रचार के दौरान देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी भी इनके यहां आकर रुकती थीं। इतना ही नहीं देश के पूर्व राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद भी धीरज साहू के घर आ चुके हैं। धीरज प्रसाद साहू के भाई शिव प्रसाद साहू के जमाने में सांसद विधायक के चुनाव के लिए कांग्रेस टिकट देने से पहले इनसे बात करती थी।

धीरज प्रसाद साहू ने रांची यूनिवर्सिटी के मारवाड़ी कॉलेज से बीए (ऑनर्स) की है। इनके ऊपर कोई अपराधिक मामला नहीं हैं।

धीरज प्रसाद साहू के घर को लोग कहते हैं 'व्हाइट हाउस'

धीरज प्रसाद साहू के पुश्तैनी मकान को लोग उस इलाके का 'व्हाइट हाउस' कहते हैं...क्योंकि ये घर कांग्रेस की राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र रहा है। इतना ही नहीं फिल्म स्टार्स और क्रिकेटर्स भी यहां आते रहते हैं। धीरज प्रसाद साहू ने अपने फेसबुक अकाउंट पर महेंद्र सिंह धोनी और एक्ट्रेस भाग्य श्री के साथ भी तस्वीरें शेयर की हैं।

परिवार ने एक बार दान कर दिया था 47 किलो सोना!

धीरज प्रसाद साहू के भाई शिव प्रसाद साहू कांग्रेस के शासनकाल के दौरान इंदिरा गांधी के काफी करीबी माने जाते हैं। कहा जाता है कि 1947 में भारत की आजादी के बाद धीरज साहू पिता बलदेव साहू ने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए 47 लाख रुपए और 47 किलो सोना दाना में दे दिया था।

कहां से आता है धीरज प्रसाद साहू के पास पैसा?

बता दें कि धीरज साहू के परिवार का मुख्य कारोबार शराब से जुड़ा है। झारखंड और ओड़िशा में ज्यादातर शराब कंपनियां इनके ही परिवार का है। इसके अलावा धीरज साहू के कई अन्य बिजनेस भी हैं। रांची का मशहूर सफायर इंटरनेशनल स्कूल और हास्पिटल भी इनके परिवार द्वारा चलाया जाता है।

चुनावी हलफनामे में धीरज साहू ने कितनी बताई थी अपनी संपत्ति?

चुनावी हलफनामे में धीरज साहू ने अपनी संपति 34 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई थी। उनकी कुल संपत्ति 34 करोड़ 83 लाख 98 हजार 867 रुपये है। इनकी देनदारियां 2 करोड़ से ज्यादा की है। कुल देनदारियां इनकी 2 करोड़ 36 लाख 51 हजार 926 की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+