Dharwad Doctor Murder: डॉक्टर की बेरहमी से हत्या, लाश के पास रील्स देख रही पत्नी! चाकू से छलनी 8 साल का बेटा
Karnataka Dharwad Doctor Murder: कर्नाटक के धारवाड़ में एक खौफनाक घटना सामने आई है। यहां एक अपार्टमेंट में एनेस्थेटिस्ट डॉक्टर पति की बेहरमी से हत्या कर दी गई। वहीं, 8 साल के बेटे पर चाकू से कई घाव हुए। चारों तरफ घर में खून की खून। हैरानी की बात यह है कि डॉक्टर पत्नी अपने ही पति की लाश के पास बैठकर मोबाइल से स्क्रॉल कर रही थी। संभवतः रील्स देख रही थी।
सूचना पर पहुंची पुलिस यह मंजर देखकर दंग रह गई। आनन-फानन में बिलखते हुए मासूम को अस्पताल में भर्ती कराया। डेडबॉडी को कस्टडी में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के परिजनों ने डॉक्टर बहू पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शक के चलते, पत्नी को हिरासत में ले लिया है। आइए सिलसिलेवार समझते हैं कि कैसे क्या हुआ…

मामला धारवाड़ के रांका स्टेलो अपार्टमेंट (पवन हाई स्कूल के सामने, कर्नाटक यूनिवर्सिटी रोड) का है। यहां की छठी मंजिल पर डॉ. किरण होनन्नवर (45 वर्ष) अपनी पत्नी डॉ. प्रियंका कट्टनहल्ली और 8 वर्षीय बेटे निहित के साथ रहते थे। डॉ. किरण चिरायु अस्पताल में एनेस्थेटिस्ट के रूप में कार्यरत थे, जबकि पत्नी डॉ. प्रियंका नेत्र रोग विशेषज्ञ (ऑप्थैल्मोलॉजी) में एमएस डिग्रीधारी डॉक्टर हैं। मिडिल क्लास डॉक्टर फैमिली के बीच सबकुछ अच्छा चल रहा था। एक अच्छा अपार्टमेंट, सुरक्षित इलाका और ठीक-ठाक पैसा। किसी ने नहीं सोचा था कि अचानक इतना खतरनाक मोड़ इनके जीवन में आएगा।
15 जुलाई की शाम: बिस्तर पर खून से लथपथ पति की लाश, मोबाइल स्क्रॉल करती पत्नी

दरअसल, 15 जुलाई की शाम एक खौफनाक मोड़ डॉक्टर फैमिली में आया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 14 जुलाई की रात और अगली सुबह से ही डॉ. किरण को रिश्तेदार-दोस्त के फोन आ रहे थे। पत्नी प्रियंका ने फोन उठाकर पहले कहा कि वह आराम कर रहे हैं, फिर बाद में बताया कि वह ड्यूटी पर बाहर गए हैं। शाम तक डॉक्टर किरण से संपर्क नहीं हो सका तो परिवार के सदस्य अपार्टमेंट पहुंचे। वहां जो मंजर था, किसी डरावनी फिल्म के सीन से भी भयावह था। पूरे घर में खून बिखरा पड़ा था।
एक रूम में डॉ. किरण की खून से लथपथ लाश। दूसरे रूम में, 8 साल का ऑटिस्टिक (मस्तिष्क के विकास में एक भिन्नता) बेटा उखड़ती सांस और चाकू के घावों से बिलखता मिला। सूचना पर आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने मासूम को पास के ही प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। चौंकाने वाली बात यह थी कि डॉ. किरण की लाश के पास ही पत्नी डॉ. प्रियंका बिस्तर पर लेटी हुई थी। अपने फोन में स्क्रॉल कर रही थीं।
ये भी पढ़ें- पटना के बंटी किडनैपिंग-मर्डर केस के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, हत्या के बाद नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश
हिरासत में पत्नी, बाहरी के घुसने के सुराग नहीं
हुबली-धारवाड़ पुलिस आयुक्त एन. शशिकुमार ने बताया कि प्रियंका से पूछताछ में उसके बयान विश्वसनीय नहीं लगे। ऐसे में पत्नी को हिरासत में लिया गया है। पुलिस आयुक्त के मुताबिक, डॉक्टर दंपति का अपार्टमेंट बेहद सुरक्षित और टाइट सिक्योरिटी के चलते किसी बाहरी व्यक्ति के घुसने के सुराग नहीं मिले हैं। खौफनाक घटना के वक्त घर में दंपति और उनका बेटा ही मौजूद था। पड़ोसियों ने भी पूछताछ में किसी तरह की चीखों और विवाद की रिपोर्ट नहीं दी है।
ये भी पढ़ें-Serial Killer Rajkumar कौन था? पत्नी-बच्चों समेत 6 कत्ल, पिता को बोला- मार दिया, 3 दिन तक पुलिस को नचाया!
CCTV फुटेज-पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज!
पुलिस के मुताबिक, मामले की पड़ताल शुरू हो चुकी है। सीसीटीवी फुटेज, फोन कॉल रिकॉर्ड्स खंगाले जा रहे हैं। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच का इंतजार है। इन रिपोर्ट्स के आने के बाद ही, हत्या के राज पर से पर्दा उठ पाएगा। वहीं, मृतक के परिजनों ने बहू पर हत्या का आरोप लगाया है।


Click it and Unblock the Notifications
