Serial Killer Rajkumar कौन था? पत्नी-बच्चों समेत 6 कत्ल, पिता को बोला- मार दिया, 3 दिन तक पुलिस को नचाया!
Hyderabad Serial Killer Rajkumar Death: तेलंगाना में सनसनी मचाने वाले शबाद मंडल में 6 लोगों की निर्मम हत्याकांड में बड़ा चौंकाने वाला मोड़ आ गया है। बताया जा रहा है कि हत्याकांड का मुख्य आरोपी राजकुमार (35 वर्षीय) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस को लाश के पास से एक कीटनाशक की बोतल बरामद हुई है। आशंका है कि आरोपी ने पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए जहर खाकर जान दे दी।
पुलिस ने आरोपी राजकुमार की लाश शादनगर विधानसभा क्षेत्र के कोथुर मंडल के पंजारला गांव के बाहरी इलाके से बरामद की। हालांकि, पुलिस अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। आइए विस्तार से जानते हैं कि कैसे चला मौत का तांडव? कौन थे वो 6 लोग, जिनको बारी-बारी से काट डाला...

खूनी रात का तांडव, एक-एक करके 6 लोगों की हत्या...
मामला रंगारेड्डी जिले के शबाद मंडल का है। यहां 10 जुलाई की रात छह लोगों की हत्या ने पूरे तेलंगाना को झकझोर दिया। जमानत पर बाहर किसान राजकुमार ने 10 जुलाई को खून की होली खेली। आइए आपको टाइमलाइन में समझाते हैं कौन थे मरने वाले 6 लोग और क्यों कर दी हत्या...
- 10 जुलाई रात 10:45 बजे: आरोपी शाबाद शहर में एक 16 वर्षीय लड़की के घर पहुंचा, जिसने मई में उसके खिलाफ POCSO (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण कानून) की शिकायत दर्ज कराई थी। उसने लड़की की मां और सो रही दादी की चाकू मारकर हत्या कर दी, फिर उस किशोरी को जबरदस्ती अपनी कार में बिठा लिया। वह नाबालिग लड़की को पास के गांव की एक झील के पास ले गया, जहां उसने चाकू मारकर नाबालिग की भी हत्या कर दी। उसकी लाश को झील के बांध के पास छोड़ दिया।
- उसी रात 11:21 बजे: अपने घर लौटने पर, वह अंदर सिर्फ छह मिनट रुका और सोते समय अपनी 31 वर्षीय पत्नी और अपने दो छोटे बेटों (उम्र 4 साल और 18 महीने) का गला रेत दिया।
पिता को फोन करके कबूला जुर्म, 3 दिन बाद मिली आरोपी की लाश
6 हत्याओं को अंजाम देने के बाद, राजकुमार ने अपने पिता को फोन करके अपना जुर्म कबूला। इसके बाद मौके से फरार हो गया। साइबराबाद पुलिस ने विशेष टीमें बनाई हैं। फरार हत्यारे को खोजने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया। घटना के तीन दिन यानी सोमवार (13 जुलाई) को कोथुर मंडल के पंजारला गांव के बाहरी इलाके में राजकुमार की लाश पुलिस के हाथ लगी। घटनास्थल से बरामद कीटनाशक की बोतल से पुलिस जहर पीकर जान देने की अटकलें लगा रही है। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत की पुष्टि कर सकेगी।
आरोपी की तलाश में 12 स्पेशल टीमें, 2 लाख का था ईनामी
शबाद हत्याकांड के बाद फ्यूचर सिटी कमिश्नरेट पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए करीब 12 विशेष जांच टीमें गठित कीं थी। आरोपी पर 2 लाख रुपए का इनाम भी रखा था। लेकिन, तीन दिनों तक पुलिस चक्कर घिन्नी बनी रही। सार्वजनिक स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने से लेकर सर्च अभियान भी चलाया गया था।


Click it and Unblock the Notifications
