दलितों और पिछड़ों को मुफ्त एलपीजी कनेक्शन देगी मोदी सरकार
नई दिल्ली। केंद्र सरकार दलित और पिछड़ी जाति के परिवारों को एलपीजी गैस का कनेक्शन फ्री देगी। बिहार के दरभंगा में केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को इसका एलान किया है। प्रधान ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत देश के दलित और पिछड़ी जाति वाले परिवारों को भी सरकार मुफ्त में एलपीजी गैस का कनेक्शन देगी। उज्जवला योजना के तहत अभी तक बीपीएल परिवारों को ही एलपीजी का कनेक्शन मुफ्त था, अब सरकार ने सभी दलित और पिछड़ी जातियों को भी ये सुविधा देने का फैसला किया है। गुरुवार को उज्जवला दिवस के मौके पर धर्मेंद्र प्रधान दरंभगा पहुंचे।

धर्मेंद्र प्रधान के दलितों को फ्री एलपीजी गैस कनेक्शन को दलितों और पिछड़ों को लुभाने की तरह से भी देखा जा रहा है। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी और कई केंद्रीय मंत्री भी भीमराव अंबेडकर का गुणगान और दलित हित के लिए प्रतिबद्ध होने की बात कह चुके हैं। हाल के दिनों में कई मुद्दों को लेकर दलितों में केंद्र सरकार के खिलाफ गुस्सा देखा गया है। इसमें एससी/एसटी एक्ट को लेकर बीते दिनों आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला सबसे अहम है। यहां तक कि भाजपा के ही कई दलित सांसदों ने पीएम को चिट्ठी लिखकर दलितों पर अत्याचार की बात कही है।












Click it and Unblock the Notifications