घर वापसी कराने वाले राजेश्वर सिंह की आरएसएस ने 'घर वापसी' कराई
आगरा। संसद के शीतकालीन सत्र में धर्मांतरण और घर वापसी के मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ। जिसके बाद मोदी सरकार को काफी आलोचनाओं की भी सामना करना पड़ा। आगरा में घर वापसी कार्यक्रम को लेकर उठे विवाद के बाद राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने मजबूत कदम उठाने शुरु कर दिये हैं।

संघ ने उत्तर प्रदेश में घर वापसी कार्यक्रम की अगुवाई कर रहे आरएसएस प्रचारक और धर्म जागरण समन्वय समिति के संयोजक राजेश्वर सिंह की आरएसएस ने छुट्टी कर दी है। माना जा रहा है कि राजेश्वर को प्रधानमंत्री मोदी की नाराजगी के चलते हटाया गया है।
राजेश्वर सिंह ने कई विवादित बयान देकर आरएसएस सहित कई हिंदू संगठनों की मुश्किलें बढ़ा दी थी। राजेश्वर सिंह ने कहा था कि मुसलमानों और ईसाइयों को भारत में रहने का हक नहीं है। उन्होंने अगले सात सालों में भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने की भी बात कही थी।
आरएसएस प्रचारक राजेश्वर सिंह 1996 में धर्म जागरण मंच से जुड़े और कई महत्वपूर्ण पदों को संभाला। लेकिन हाल के उनके बयान और अभियान के चलते वे काफी सुर्खियों में रहे। हालांकि राजेश्वर सिंह ने कहा कि उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया है।












Click it and Unblock the Notifications