AAP का ये नेता है दिल्ली चुनाव में सबसे अमीर उम्मीदवार, जानिए कितनी संपत्ति के हैं मालिक

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 8 फरवरी को मतदान होंगे। चुनाव आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक, 70 विधानसभा सीटों पर 1029 उम्मीदवारों ने 1528 नामांकन दाखिए किए थे, जिनकी जांच के बाद 411 नामांकन खारिज कर दिए गए। इसके अलावा तीन उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए। 24 जनवरी तक नामांकन वापस लिए जा सकते हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव में कई करोड़पति उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, लेकिन सबसे अधिक चर्चा आप के एक उम्मीदवार की हो रही है।

Recommended Video

    Delhi Elections 2020: Mundka assembly के प्रत्याशी सबसे Richest | Oneindia Hindi
    मुंडका से AAP उम्मीदवार हैं धर्मपाल लाकरा

    मुंडका से AAP उम्मीदवार हैं धर्मपाल लाकरा

    आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की मुंडका सीट से मौजूदा विधायक सुखबीर सिंह दलाल का काटकर धर्मपाल लाकरा को उम्मीदवार बनाया है। धर्मपाल ने साल 2014 में आम आदमी पार्टी का दामन थामा था लेकिन तब उनको टिकट नहीं मिला था। लेकिन इस चुनाव में पार्टी ने उनको मुंडका सीट से टिकट दिया है। धर्मपाल लाकरा इस दिल्ली चुनाव में किस्मत आजमा रहे सभी उम्मीदवारों में सबसे अमीर हैं। लाकरा के पास 292 करोड़ की संपत्ति है। यही नहीं, धर्मपाल लाकरा दिल्ली विधानसभा का चुनाव लड़ने वाले सबसे अमीर उम्मीदवार हैं।

    292 करोड़ की सपंत्ति के मालिक हैं लाकरा

    292 करोड़ की सपंत्ति के मालिक हैं लाकरा

    साल, 2013 और 2015 में अकाली दल के उम्मीदवार मनजिंदर सिंह सिरसा सबसे अमीर रहे थे, सिरसा ने चुनावी हलफनामे में 239 करोड़ की संपत्ति घोषित की थी। धर्मपाल लाकरा का ज्यादातर निवेश अचल संपत्ति के रूप में है। उनके पास मकान-जमीन के तौर पर 288.7 करोड़ की संपत्ति है। जबकि 3.3 करोड़ चल संपत्ति के तौर पर है। उनके पास 87,000 रु कैश हैं। लाकरा ने बिजनेस, खेती और बैंक से मिलने वाले ब्याज को अपनी आय का स्रोत बताया है। धर्मपाल लाकरा का मुकाबला बीजेपी के मास्टर आजाद सिंह और कांग्रेस के डॉक्टर नरेश कुमार से है।

    धर्मपाल लाकरा दिल्ली चुनाव में सबसे अमीर उम्मीदवार

    धर्मपाल लाकरा दिल्ली चुनाव में सबसे अमीर उम्मीदवार

    वहीं, धर्मपाल लाकरा के अलावा आम आदमी पार्टी के दो उम्मीदवार प्रमिला टोकस और राम सिंह नेताजी भी करोड़पति हैं। आरके पुरम से उम्मीदवार प्रमिला 80 करोड़ से अधिक संपत्ति की मालकिन हैं। 2015 के विधानसभा चुनाव में प्रमिला दूसरी सबसे धनी उम्मीदवार थीं। चुनावी हलफनामे में 80.8 करोड़ की संपत्ति की घोषणा करने वाली टोकस के पास 64.6 करोड़ की अचल संपत्ति है और 16.1 करोड़ की चल संपत्ति है।

    राम सिंह नेताजी भी 80 करोड़ की संपत्ति के मालिक

    राम सिंह नेताजी भी 80 करोड़ की संपत्ति के मालिक

    जबकि कुछ दिनों पहले आम आदमी पार्टी का दामन थामने वाले राम सिंह नेताजी के पास करीब 80 करोड़ की संपत्ति है, जिसमें 30.3 करोड़ चल संपत्ति है और 49.7 करोड़ की अचल संपत्ति है। उनके पास मर्सेडीज सी क्लास और कई बैंक डिपॉजिट भी हैं। राम सिंह कांग्रेस के टिकट पर दो बार विधायक भी रह चुके हैं। वहीं, आरके पुरम से कांग्रेस उम्मीदवार प्रियंका सिंह के पास 52 करोड़ की अचल संपत्ति है जबकि 17.8 करोड़ की चल संपत्ति है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+