Video: 'आपका टोन सही नहीं', राज्यसभा छोड़ गए जगदीप धनखड़, जया बच्चन संग बहस का वीडियो हो रहा वायरल
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे ने सियासी गलियारों में हलचल है। 23 जुलाई को जयपुर जाने वाले थे, फिर अचानक 21 को उनके इस्तीफा ने सोचने पर मजबूर कर दिया। वहीं सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो एक बार फिर चर्चा में आ गया है। यह वही वीडियो है जिसमें राज्यसभा की कार्यवाही के दौरान सपा सांसद जया बच्चन और सभापति के बीच तीखी बहस हो गई थी।
इस बहस के दौरान जया बच्चन की 'आपकी टोन सही नहीं' जैसे कमेंट और उसका जवाब अब एक बार फिर वायरल हो रहा है, क्योंकि इस्तीफे के बाद लोगों की नजरें फिर उसी पल पर टिक गई हैं, जब सदन में बहस ने राजनीति और गरिमा के टकराव को उजागर कर दिया था।

एक्ट्रेस और लीडर जया बच्चन और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के बीच 9 अगस्त 2024 को राज्यसभा की कार्यवाही के दौरान बहस हुई थी। जब उपराष्ट्रपति ने उन्हें राज्यसभा में बोलने के लिए आमंत्रित करते हुए 'जया अमिताभ बच्चन' कहकर संबोधित किया।
जया बच्चन ने धनखड़ की टोन पर सवाल उठा दिया। वहीं, सभापति जगदीप धनखड़ का भी गुस्सा भड़क उठा। दोनों के बीच कुछ ही देर में बहस काफी बढ़ गई। इसके बाद विपक्ष ने सोनिया गांधी के नेतृत्व में सदन से वॉकआउट तक कर दिया।
'आपकी टोन स्वीकार्य नहीं है'
समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन ने अपनी असहमति जताते हुए कहा कि, 'मैं एक एक्टर हूं। मैं बॉडी लैंग्वेज और एक्सप्रेशंस को बखूबी समझती हूं। मुझे यह कहते हुए दुख हो रहा है कि आपकी टोन स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने आगे कहा, 'हम लोग कलीग्स हैं। भले ही आप चेयर पर बैठे हैं।'
आप सेलेब्रिटी होंगी, लेकिन डेकोरम समझना होगा
इसके बाद सभापति ने उन्हें रोकते हुए सीट पर बैठने के लिए कहा। धनखड़ ने आगे कहा, 'जया जी, आपने बहुत इज्जत कमाई है। एक एक्टर, डायरेक्टर के हिसाब से काम करता है। आप वह नहीं देख रही हैं, जो मैं यहां से देख रहा हूं। मैं हर रोज यह सब देखता हूं।' सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि आप कुछ भी होंगी। एक सेलेब्रिटी होंगी, लेकिन आपको डेकोरम समझना होगा।
इससे पहले 29 जुलाई 2024 को बच्चन ने अपने पति अमिताभ बच्चन के नाम को अपने नाम के साथ इस्तेमाल करने पर आपत्ति जताई थी और कहा था कि हर महिला की अपनी पहचान होती है।
'सिर्फ जया बच्चन बोलते तो काफी होता'
राज्यसभा में उन्हें बोलने के लिए बुलाते हुए, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने कहा कि, 'श्रीमती जया अमिताभ बच्चन जी, कृपया। इस पर, अभिनेत्री ने जवाब दिया, 'श्रीमान, सिर्फ जया बच्चन बोलते तो काफी होता।' हरिवंश ने बताया कि उनका नाम रिकॉर्ड में इसी तरह दर्ज है।
इससे पहले 5 अगस्त को बच्चन ने अपने नाम में अमिताभ शब्द के इस्तेमाल पर फिर से आपत्ति जताई।धनखड़ ने आखिर में ये भी कहा कि, 'आप मुझे बता दीजिए क्या बोलना है।' जया ने जवाब दिया, 'नहीं, नहीं सर। मुझे बहुत गर्व है। मुझे अपने नाम और अपने पति और उनकी उपलब्धियों पर बहुत गर्व है।' धनखड़ ने समझाया, 'जो नाम चुनाव प्रमाणपत्र में आता है। नाम बदलाव की अपनी प्रक्रिया है,' उन्होंने मजाक में सुझाव दिया कि अगर कोई चाहे तो अपना नाम बदल सकता है।












Click it and Unblock the Notifications