बार डांसर के संग थानेदार का वीडियो हुआ वायरल, चोली के पीछे... गाने पर किया अश्लील डांस

धनबाद। झारखंड के धनबाद जिले के महुदा थाना के थानेदार का बार डांसर के साथ अश्लील डांस करते हुए एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो वायरल होने पर पुलिस प्रशासन में सनसनी फैल गई है। इस मामले की जांच कर धनबाद के एसएसपी ने आरोपी थानेदार नंद किशोर सिंह को सस्पेंड कर दिया है। निलंबित थानेदार खलनायक फिल्म के मशहूर गीत चोली के पीछे... की धुन पर होटल में एक नर्तकी के साथ अश्लील डांस कर रहे थे।

थानेदार संजय दत्त की फिल्म खलनायक के एक गाने पर डांस कर रहे थे

थानेदार संजय दत्त की फिल्म खलनायक के एक गाने पर डांस कर रहे थे

थानेदार नंद किशोर सिंह का 3 मिनट 40 सेकंड का वायरल वीडियो एक कमरे का है। इस वीडियो में थानेदार संजय दत्त की फिल्म खलनायक के एक गाने पर डांस कर रहा है। बार डांसर भी अर्धनग्न अवस्था में उसका साथ दे रही है। वीडियो में थानेदार की हरकतों को देखने पर ऐसा लग रहा है कि नशे में थे। निलंबित थानेदार महुदा से पूर्व मैथन के भी प्रभारी थे। बताया जा रहा है कि यह वीडियो दो साल पहले की है। बाघमारा डीएसपी की जांच में यह बात सामने आई है कि थानेदार नशे में थे और नर्तकी के साथ नाचते हुए अश्लील हरकत कर रहे थे।

उनके साथ के किसी ने ये वीडियो शूट किया था

उसी समय नंदकिशोर सिंह अपने कुछ मित्रों के साथ बार बालाओं के लिए धनबाद की सीमा से सटे प. बंगाल के सीतारामपुर में चर्चित मुजरापट्टी गये थे और वहीं वीडियो शूट कर लिया गया। इसमें थानेदार के अलावा दो अन्य लोग हैं। वीडियो में वे बनियान पहनकर अर्धनग्न नर्तकी के साथ ठुमके लगा रहे हैं। इस दौरान उसके वे अश्लील इशारे कर रह हैं। उनके साथ के किसी ने ये वीडियो शूट किया था।

निलंबित थानेदार ने कबूला वीडियो में वहीं है

निलंबित थानेदार ने कबूला वीडियो में वहीं है

प्रारंभिक जांच में नंद किशोर को कोड ऑफ कंडक्ट उल्लंघन का दोषी पाने पर एसएसपी ने निलंबित कर दिया है। उन्हें पुलिस लाइन में योगदान देने का आदेश दिया गया है। उनके स्थान पर इंस्पेक्टर राम प्यारे राम को थाना का प्रभार दिया गया है। थानेदार ने नर्तकी के साथ डांस करने की बात स्वीकार ली और वीडियो को सत्य बताया। वहीं इस मामले पर बोलते हु निलंबित थानेदार ने कहा कि, दो-तीन साल पहले का है। किसी ने दुश्मनी निकालने के लिए यह किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+