DGTR ने चीनी विटामिन सी के डंपिंग की जांच शुरू की, एंटी-डंपिंग ड्यूटी की सिफारिश कर सकती है

नई दिल्ली। भारतीय घरेलू दवा कंपनियों द्वारा की गई शिकायत के बाद सरकार ने चीन से भारत में डंप की गई विटामिन सी जांच शुरू कर दी है, जिसका उपयोग दवा कंपनियां दवाओं की मैन्यूफैक्चरिंग में करती है। चीनी विटामिन सी की भारतीय बाजारों में डंपिंग के संबंध में शिकायत करने वाली दवा कंपनी बजाज हेल्थकेयर लि. ने वाणिज्य मंत्रालय की जांच इकाई व्यापार उपचार महानिदेशालय (डीजीटीआर) के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी।

vitamin

शिकायत में आरोप लगाया कि घरेलू दवा उद्योग प्रभावित हो रही है

शिकायत में आरोप लगाया कि घरेलू दवा उद्योग प्रभावित हो रही है

दवा कंपनी बजाज हेल्थकेयर ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि चीन से विटामिन सी की डंपिंग से भारत का घरेलू दवा उद्योग प्रभावित हो रहा है। कंपनी ने सरकार से विटामिन सी के आयात पर डंपिंग रोधी शुल्क लगाने का भी आग्रह किया है। इस पर डीजीटीआर ने कहा कि कंपनी ने प्रथम दृष्टया जो प्रमाण दिए हैं, उनके आधार पर जांच शुरू की गई है।

DGTR चीन से इस उत्पाद की कथित डंपिंग के प्रभाव का पता लगाएगा

DGTR चीन से इस उत्पाद की कथित डंपिंग के प्रभाव का पता लगाएगा

डीजीटीआर चीन से इस उत्पाद की कथित डंपिंग के प्रभाव का पता लगाएगा और अगर उसे लगता है कि डंप़िंग से घरेलू विनिर्माता प्रभावित हो रहे हैं, तो वह डंपिंग रोधी शुल्क लगाने की सिफारिश करेगा। अगर ऐसा होता है तो यह कदम घरेलू उद्योग को हो रहे नुकसान की भरपाई करने के लिए पर्याप्त होगा। दरअसल, डीजीटीआर डंपिंग रोधी शुल्क लगाने की सिफारिश पर ही वित्त मंत्रालय डंपिंग रोधी शुल्क लगाता है।

जानिए, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के मामले में कैसे होती है दवाओं की डंपिंग

जानिए, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के मामले में कैसे होती है दवाओं की डंपिंग

उल्लेखनीय है अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के मामले में डंपिंग तब होती है जब कोई देश या फर्म अपने घरेलू बाजार में उस उत्पाद की कीमत से कम कीमत पर किसी वस्तु का निर्यात करता है। फिलहाल, जांच की अवधि अप्रैल 2019- मार्च 2020 है, लेकिन डीजीटीआर अप्रैल 2016-19 की अवधि के आंकड़ों पर भी गौर करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+