मोदी से अलग होने के बाद क्या कर रही हैं जशोदाबेन?

गौरतलब है कि मोदी जब 17 साल के थे तभी उनकी शादी गुजरात के उंझा के नज़दीक ब्रह्मवाड़ा गांव में जोदाबेन के साथ हुआ था। जशोदाबेन के परिवार वाले कहते हैं मोदी की बारात दो दिनों तक गाव में रुकी थी और शादी रीति रिवाज़ों के मुताबिक हुई थी, लेकिन शादी के 3 साल के बाद दोनों अलग हो गए। मोदी से अलग होने के बाद आज तक जशोदाबेन अपने पति से नहीं मिली, लेकिन उनके बारे में अखबारों में पढ़ने में उन्हें काफी रुचि है। मोदी से अलग हो चुकी जसोदाबेन इन दिनों एक रिटायर्ड स्कूल टीचर की ज़िन्दगी बसर कर रही हैं और उंझा में अपने छोटे भाई अशोक के साथ रहती हैं।
मीडिया में खबर फैसले के बाद जब लोगों का हुजूम वहां पहुंचा तो उससे पहले ही वो चार धाम की या6 पर निकल गई। भाई के मुताबिक जशोदाबेन का अधिकतर समय पूजा-पाठ में गुज़रता है। जशोदाबेन अपने विवाहित जीवन के बारे में किसी से बात नहीं करतीं है। अशोक भाई उंझा में एक छोटी सी किराने की दुकान चलाते हैं और वे दस साल के थे जब मोदी और उनकी बहन की शादी हुई थी।
जसोदाबेन के भाई मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से अपनी बहन की सुरक्षा को लेकर चिंतित है। पेंशन में ज़िन्दगी बसर कर रही जशोदाबेन ने कभी मोदी या अपनी शादी को लेकर कोई मलाल व्यक्त नहीं किया। उनके मन में मोदी के लिए कभी कोई दुर्भावना नहीं आई क्योंकि घर के बुज़ुर्ग कहते थे कि नरेंद्र मोदी को कभी शादी नहीं करनी थी पर उनके पिताजी ने उनकी शादी करवा दी।












Click it and Unblock the Notifications