देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता ने पीएम मोदी को बताया फादर ऑफ कंट्री, हुईं ट्रोल
नई दिल्ली। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र एम मोदी को 'फॉदर ऑफ कंट्री' बताया है। नरेंद्र मोदी ने 17 सितंबर को अपना 69वां जन्मदिन मनाया है। इस दौरान देशभर से उनको बधाई संदेश आए। देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता ने पीएम मोदी को ट्विटर पर जन्मदिन की बधाई दी तो उनके लिए 'फादर ऑफ कंट्री लिखा'। इसको लेकर वो ट्रोल हो गईं।

लोगों ने पूछा- ऐसा कब हुआ
अमृता फडणवीस ने पीएम मोदी को बधाई देते हुए ट्वीट किया, हमारे फादर ऑफ कंट्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं, जो हमें लगातार समाज की बेहतरी की खातिर काम करने के लिए प्रेरित करते रहते हैं। इस पर लोगों ने उनसे ट्विटर पर पूछा कि मैम, ये पीएम मोदी फादर ऑफ कंट्री कब हुए। इसके बारे में हमें भी कुछ जानकारी दीजिए।
मैम जानकारी सही करें
अमृता के ट्वीट पर यूजर्स ने उनको जानकारी सही करने की हिदायत दे दी। विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने उन पर भी उन पर हमला बोला। नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रवक्ता नवाब मलिक ने इसके पीछे महात्मा गांधी के साथ साजिश का आरोप लगाते हुए ट्वीट किया, यह मोदी को फादर ऑफ द नेशन प्रॉजेक्ट करने का एक एजेंडा है जो कभी सफल नहीं होगा।
अंजलि नाम की एक यूजर ने लिखा, मैडम आप गांधी को रिप्लेस नहीं कर सकतीं। आप कितनी भी कोशिश कर लें कोई फायदा नहीं होगा। नीरज नाम के हैंडल से लिखा गया, 'न्यू इंडिया में 2 अक्टूबर 17 सितंबर को शिफ्ट हो गया है।

सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय हैं अमृता
अमृता फडणवीस सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। वो एक सिंगर भी हैं। इससे पहले भी ऐसे कई मौके आए हैं, जब वो सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों या कमेंट को लेकर चर्चा में रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications