बिहार विधानसभा चुनाव 2020: LJP से चुनाव लड़ने वालों को देवेंद्र फडणवीस ने दी कार्रवाई की चेतावनी

पटना। बिहार में इस महीने होने वाले चुनावों से पहले राज्य में नए राजनीतिक समीकरण देखने को मिल रहे हैं। लोजपा अब बिहार में एनडीए का हिस्सा नहीं रही है। जिसके बाद एलजेपी और बीजेपी में भी दूरियां दिखाई देनी शुरू हो गई हैं। बुधवार को बीजेपी के बिहार प्रभारी और पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लोजपा से चुनाव लड़ने वालों को चेतावनी दी है। दरअसल पिछले दो दिनों में बीजेपी के दो अहम चेहरे चिराग पासवान की पार्टी में शामिल हो गए हैं।

Devendra Fadnavis warns of action against anyone who contests as candidate from LJP

बीजेपी छोड़कर लोजपा का दामन थामने वाले बीजेपी नेताओं को बीजेपी के बिहार प्रभारी और पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कार्रवाई की चेतवानी देते हुए कहा कि, लोजपा से उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने वाले बीजेपी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पार्टी में लगातार नेताओं की टूट को देखते हुए देवेंद्र फडणवीस की ओर से ये बयान जारी किया गया है।

दरअसल पिछले दो दिनों में बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह के बाद बीजेपी की पूर्व विधायक उषा विद्यार्थी भी लोजपा में शामिल हो गई हैं। दोनों ही नेताओं को एलजेपी ने टिकट देकर नीतीश कुमार की पार्टी के खिलाफ उतारा है।भाजपा की वरिष्ठ नेता डॉ उषा विद्यार्थी ने लोजपा का हाथ थाम लिया है। बुधवार को लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। यह भाजपा के लिए किसी झटके से कम नहीं है, क्योंकि कल ही पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने भी लोजपा का हाथ थामा।

उषा विद्यार्थी पटना के पालीगंज विधानसभा सीट से विधायक रह चुकी हैं। इसके अलावा वह बिहार राज्य महिला आयोग की सदस्य भी हैं। ऐसे में लोजपा में शामिल होने के बाद चर्चा शुरू हो गई है कि उषा को एक बार फिर पालीगंज से उम्मीदवार बनाया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+