अजित पवार को लेकर देवेंद्र फडणवीस ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'चिंता मत कीजिए, सही समय आने पर...

देवेंद्र फडणवीस ने पहली बार अजित पवार से हाथ मिलाने को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है...

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में महज चार दिन की सरकार चलाने के बाद देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया। दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की याचिका पर सुनवाई करते हुए देवेंद्र फडणवीस को सदन में बहुमत साबित करने का आदेश दिया था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के कुछ ही घंटों बाद देवेंद्र फडणवीस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई और अपने इस्तीफे का ऐलान कर दिया। वहीं, डिप्टी सीएम के पद से इस्तीफा देने के बाद अजित पवार ने बयान दिया कि वो एनसीपी में थे, एनसीपी में हैं और एनसीपी में रहेंगे। इस पूरे घटनाक्रम के बाद अब देवेंद्र फडणवीस ने पहली बार अजित पवार को लेकर बयान दिया है।

'सही समय आने पर मैं सही बात बताऊंगा'

'सही समय आने पर मैं सही बात बताऊंगा'

बुधवार को विधायक के तौर पर शपथ लेने के लिए जब देवेंद्र फडणवीस विधानसभा पहुंचे तो उन्होंने पत्रकारों से बात की। इस दौरान उनसे पूछा गया कि क्या अजित पवार से हाथ मिलाना उनकी गलती थी? इस सवाल के जवाब में देवेंद्र फडणवीस ने कहा, 'चिंता मत कीजिए, सही समय आने पर मैं सही बात बताऊंगा।' इससे पहले सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने एनडीए को सरकार बनाने के लिए जनादेश दिया था, लेकिन शिवसेना ने भाजपा को धोखा दिया।

शनिवार को ली थी सीएम पद की शपथ

शनिवार को ली थी सीएम पद की शपथ

आपको बता दें कि महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए अजित पवार ने भाजपा के साथ हाथ मिलाया था और बीते शनिवार को सुबह-सुबह राजभवन में देवेंद्र फडणवीस ने सीएम और अजित पवार ने डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ ली थी। इसके बाद मंगलवार को जब शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने भाजपा सरकार को फ्लोर टेस्ट पास करने का आदेश दिया तो देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार ने अपने-अपने पद से इस्तीफा दे दिया। डिप्टी सीएम के पद से इस्तीफा देने के बाद अजित पवार शाम को ही शरद पवार से जाकर मिले।

सुप्रिया सुले ने गले लगाकर किया अजित पवार का स्वागत

सुप्रिया सुले ने गले लगाकर किया अजित पवार का स्वागत

वहीं, इस्तीफा देने के अगले दिन विधानसभा पहुंचे अजित पवार ने मीडिया के सामने बयान देते हुए कहा, 'मैंने कभी पार्टी नहीं छोड़ी। मैं एनसीपी के साथ था, मैं एनसीपी के साथ हूं और एनसीपी के साथ रहूंगा। पिछले कुछ दिनों में मीडिया ने मेरे बारे में गलत जानकारी दी है और मैं उचित समय आने पर इसपर अपनी प्रतिक्रिया दूंगा।' इससे पहले विधानसभा पहुंचने पर शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने गले लगाकर अजित पवार का स्वागत किया। सुप्रिया सुले ने अजित पवार के पैर भी छुए।

कल सीएम पद की शपथ लेंगे उद्धव ठाकरे

कल सीएम पद की शपथ लेंगे उद्धव ठाकरे

इससे पहले शरद पवार ने पार्टी को एकजुट रखने की रणनीति के तहत बयान दिया, 'मैं अब शिवसेना के साथ बहुत आगे निकल आया हूं। मैंने शिवसेना को वादा दिया था, इसलिए उनके साथ कुछ भी बुरा नहीं कर सकता। हमें पांच साल तक तीन पार्टियों के साथ सरकार चलानी है, इसलिए हम जल्दबाज़ी में काम नहीं कर सकते।' देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार के इस्तीफे के बाद राज्यपाल ने शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी के गठबंधन को सरकार बनाने का निमंत्रण दिया। गठबंधन के नेता के तौर पर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे गुरुवार को मुंबई के शिवाजी मैदान में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+