राहुल गांधी द्वारा जीएसटी को गब्बर सिंह टैक्स कहने पर महाराष्ट्र के सीएम देवेन्द्र फडणवीस बोले, VAT का मतलब है वाड्रा एडेड टैक्स

मुंबई। राहुल गांधी ने जीएसटी की फुल फॉर्म बताते हुए उसे गब्बर सिंह टैक्स कहा था। इस पर अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए वैट (VAT) की फुल फॉर्म बताई है। राहुल गांधी ने कहा है कि वैट का मतलब है वाड्रा एडेड टैक्स। महाराष्ट्र में देवेन्द्र फडणवीस की सरकार के तीन साल पूरे होने पर आजतक की तरफ से मुंबई के आईटीसी ग्रैंड सेंट्रल होटल में मुंबई मंथन का आयोजन किया गया था। इसी कार्यक्रमम के दौरान बात करते हुए फडणवीस ने राहुल गांधी पर यह हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियां सही हैं। जीएसटी को उन्होंने देश का सबसे बड़ा टैक्स सुधार बताते हुए कहा कि पेट्रोलियम को भी जीएसटी में लाने के लिए राज्यों में सहमति बनानी ही होगी।

राहुल गांधी द्वारा जीएसटी को गब्बर सिंह टैक्स कहने पर महाराष्ट्र के सीएम देवेन्द्र फडणवीस बोले, VAT का मतलब है वाड्रा एडेड टैक्स

जीएसटी को गब्बर सिंह टैक्स कहने पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को ऐसा नहीं कहना चाहिए। मैं भी ऐसा कह सकता हूं कि VAT का मतलब है वाड्रा एडेड टैक्स... आईटी का मतलब इंदिरा गांधी टैक्स... लेकिन यह गलत है। वह बोले कि बदलाव के साथ थोड़ी दिक्कतें तो होती ही हैं। किसानों की आत्महत्या के सवाल पर वह बोले कि यह 20 सालों से चल रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी कृषि की ग्रोथ निगेटिव में थी और हमने इसमें निवेश बढ़ाया है, जिससे सुधार हो रहा है।

वह बोले कि भ्रष्टाचारियों खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और चार मामलों में हमलने चार्जशीट भी दाखिल की है। कोई भी अपराधी नहीं बचेगा। पीएम मोदी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी बनना आसान नहीं है, घर बार छोड़कर जिंदगी देने के बाद कोई इंसान नरेन्द्र मोदी बन पाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+