मुंबई पहुंचे एकनाथ शिंदे, आज फडणवीस के साथ मिलकर पेश कर सकते हैं सरकार बनाने का दावा

महाराष्ट्र में गहराए राजनीति संकट की तस्वीर जल्द ही साफ होने वाली है। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद पूर्व सीएम व भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के सीएम पद की शपथ ले सकते हैं।

मुंबई, 30 जून : महाराष्ट्र में गहराए राजनीति संकट की तस्वीर जल्द ही साफ होने वाली है। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद पूर्व सीएम व भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के सीएम पद की शपथ ले सकते हैं। शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे गोवा से मुंबई पहुंच गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे आज राज्यपाल से मिल सकते हैं। इस दौरान सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं।

मुंबई पहुंचे एकनाथ शिंदे, पेश कर सकते हैं सरकार बनाने का दावा
Photo Credit:

हालांकि, अभी महाराष्ट्र विधानसभा में महाविकास अघाड़ी सरकार का फ्लोर टेस्ट होना बाकी है। लेकिन मौजूदा सरकार के बचने के आसर बहुत कम है। इस बीच शिवसेना के बागी विधायक और एकनाथ शिंदे खेमे के प्रवक्ता दीपक केसरकर ने कहा कि अगर कल शपथ ग्रहण समारोह होगा तो हम मुंबई जाएंगे। उन्होंने कहा कि सीएम उद्धव ठाकरे ने कल इस्तीफा दे दिया। हमने किसी भी तरह के जश्न में शामिल नहीं हुआ, क्योंकि उन्हें हटाना हमारा इरादा नहीं था।

Recommended Video

    Eknath Shinde Oath Ceremony | CM Eknath Shinde | Devendra Fadnavis | BJP |वनइंडिया हिंदी| *Politics

    उद्धव ठाकरे को चोट पहुंचाना हमारा उद्देश्य नहीं

    बागी विधायक केसरकर ने कहा कि हम अभी भी शिवसेना के साथ हैं और उद्धव ठाकरे को चोट पहुंचाने और उनका अपमान करने का हमारा इरादा नहीं है। कहा कि हम ठाकरे परिवार के खिलाफ नहीं हैं। हम उद्धव जी से बात करने के लिए तैयार हैं। यदि वे एमवीए के साथ गठबंधन तोड़ते हैं लेकिन वह अभी भी उनके साथ हैं। हम ठाकरे के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट नहीं गए हैं। हमारे मन में आज भी ठाकरे जी का सम्मान है।

    हम बनाएंगे सरकार

    दीपक केसरकर ने कहा कि एकनाथ शिंदे मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने कहा है कि जो भी फैसला होगा, वह राज्य के विकास के लिए होगा। हमने किसी की पीठ में छुरा नहीं घोंपा है। संजय राउत के ऐसे बयान सिर्फ लोगों में नाराजगी फैलाने के लिए हैं। महाराष्ट्र भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस शपथ ग्रहण की तारीख तय करेंगे। उसे वह तारीख देना राज्यपाल का विशेषाधिकार है। हमारी बातचीत शुरू हो चुकी है और हम सरकार बनाएंगे।

    देवेंद्र फडणवीश बना सकते हैं सरकार

    बता दें कि शिवसेना में बगावत के बाद पार्टी दो धड़ों में टूट चुकी है। शिंदे गुट अपनी अलग पहचान की मांग कर रहा है। सूत्रों की मानें तो शिंदे गुट के विधायक भाजपा को समर्थन दे सकते हैं। ऐसे में इस बात के आसार हैं कि महाराष्ट्र में फिर से भाजपा नेता देवेंद्र फडणनवीस सीएम पद की शपथ ले सकते हैं। सूत्रों की मानें तो महाराष्ट्र में 1 जुलाई को सरकार का गठन हो सकता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+