बालाकोट एयर स्ट्राइक को लेकर देवेंद्र फड़णवीस ने राहुल गांधी को घेरा, कह डाली बड़ी बात

नई दिल्ली। चुनावी मौसम में नेताओं का एक दूसरे पर लगातार हमला जारी हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने पाकिस्तान के बालाकोट में वायुसेना की एयर स्ट्राइक का जिक्र करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। फड़णवीस ने कहा कि बालाकोट एयर स्ट्राइक का सबूत सिर्फ पाकिस्तान और कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी ने मांगा है। उन्होंने कहा कि अगर हमे पता होता तो हमने आपके नेता को मिसाइल से बांधकर लॉन्च किया होता जिससे वह इसका सबूत ला सकते।

fadanvis

फड़णवीस ने कहा कि अगर हमे पता होता कि ये लोग सबूत मागने वाले हैं तो हमने जो मिसाइल पाकिस्तान पर छोड़ी गई थी उसी पर इनके नेता को बांध के लॉन्च किया होता। फड़नवीस ने यह बयान महाराष्ट्र के पालघर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि कुछ नेता हमेशा शक करते हैं उन्हें रॉकेट से बांध देना चाहिए, जिससे कि वह अपनी आंख से सब कुछ खुद देख पाते।

लोकसभा चुनाव से जुड़ी हर खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मुख्यमंत्री फड़णवीस ने कहा कि विपक्ष सरकार पर संदेह करता है और वह सशस्त्र बलों के साहस पर सवाल खड़ा करता है। हम महाखिचड़ी के बारे में क्या ही करें, ये लोग हमारी वायुसेना के शौर्य को नहीं मानते हैं, ये लोग बालाकोट एयर स्ट्राइक पर सवाल खड़ा करते हैं। अगर हमे इस बात का जरा सा भी आभास होता तो हमने उनके नेताओं को रॉकेट से बांधकर बालाकोट भेजा होता, जहां ये खुद अपनी आंख से देख पाते। बता दें कि इससे पहले पंकजा मुंडे ने भी इसी तरह का बयान दिया था, उन्होंने कहा था कि जो लोग एयर स्ट्राइक पर सवाल खड़ा करते हैं उन्हें मैं कहना चाहूंगी कि राहुल गांधी के साथ बम से बांधकर पाकिस्तान में गिरा देना चाहिए, तभी इन लोगों को समझ आएगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+