'हमारे लिए विकास एक मिशन, आधुनिक शहर में अंधविश्वास देख होता है दुख', पीएम मोदी का KCR की पार्टी पर हमला
PM Modi in Telangana: शनिवार को पीएम मोदी ने तेलंगाना को कई बड़ी सौगातें दीं। पीएम ने भद्राचलम रोड और सत्तुपल्ली के बीच नई रेलवे लाइन राष्ट्र को समर्पित किया। जिसे लगभग 1000 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। वहीं पेद्दापल्ली जिले की रामागुंडम फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड की यूरिया प्लांट को भी राष्ट्र को समर्पित किया।

तेलंगाना को 2200 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की सौगात
शनिवार को पीएम मोदी ने तेलंगाना को 2200 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की सौगात दी। पीएम ने भद्राचलम रोड और सत्तुपल्ली के बीच नई रेलवे लाइन राष्ट्र को राष्ट्र को समर्पित किया। जिसे लगभग 1000 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। इसके अलावा पेद्दापल्ली जिले की रामागुंडम फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड (RFCL) का यूरिया प्लांट राष्ट्र को समर्पित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कुल 2200 करोड़ रुपये से अधिक कई सड़क परियोजनाओं की आधारशिला रखी। NH-765DG का मेडक-सिद्दीपेट-एलकाथुर्ति खंड, NH-161BB का बोधन-बसर-भैंसा खंड और NH-353C का सिरोंचा से महादेवपुर खंड की आधारशिला रखी।
आधुनिक शहर में अंधविश्वास को बढ़ते देख होता है दुख: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि तेलंगाना में अंधविश्वास के नाम पर क्या-क्या हो रहा है यह देश के लोगों को जानना चाहिए। अगर तेलंगाना का विकास करना है और उसे पिछड़ेपन से निकालना है तो उसे सबसे पहले यहां के हर तरह के अंधविश्वास को दूर करना होगा। यह शहर सूचना और प्रौद्योगिकी का किला है। जब मैं यह देखता हूं कि आधुनिक शहर में अंधविश्वास को बढ़ावा दिया जा रहा है तो बहुत दुख होता है। ऐसा लगता है कि यहां कि सरकार ने अंधविश्वास को राज्याश्रित दिया हुआ है।
8 वर्षों में भारत में आया बदलाव
पीएम ने कहा कि 2014 के बाद केंद्र सरकार ने पहला काम ये किया कि यूरिया की शत प्रतिशत नीम कोटिंग कर दी। इससे यूरिया की कालाबाजारी रुक गई। विकास हमारे लिए 24 घंटे, सातों दिन, 12 महीने, पूरे देश में चलने वाला मिशन है। हम एक प्रोजेक्ट का लोकार्पण करते हैं तो अनेक नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर देते हैं। कई विशेषज्ञ कह रहे हैं कि 1990 के बाद 30 साल में जितना विकास हुआ, उतना विकास अब सिर्फ कुछ वर्षों में होने वाला है। इतना अभूतपूर्व विश्वास आज दुनिया को भारत पर है। इसका कारण पिछले 8 वर्ष में भारत में हुआ बदलाव है।
नए दृष्टिकोण से आधारभूत संरचना का हुआ विकास: पीएम
आजादी के अमृत काल में देश विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। विकास की यह यात्रा बहुआयामी है। इसमें सामान्य मानव जीवन से जुड़ी जरूरतों की चिंता शामिल है। इसमें सबसे बेहतर आधुनिक आधारभूत संरचना का निर्माण भी शामिल है। आजादी के अमृत काल में देश विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। विकास की यह यात्रा बहुआयामी है। इसमें सामान्य मानवी के जीवन से जुड़ी जरूरतों की चिंता शामिल है और सबसे बेहतर आधुनिक आधारभूत संरचना का निर्माण भी शामिल है। हमने आधारभूत संरचना के विकास को लेकर नयादृष्टिकोण अपनाया और विकास के एकीकृत दृश्य को महत्व दिया।
तेलंगाना की प्रतिभा के साथ नाइंसाफी: पीएम मोदी
पीएम ने कहा कि इस बात का अफसोस है कि तेलंगाना के नाम पर जो लोग फले-फूले, आगे बढ़े, सत्ता पाई, वह खुद तो आगे बढ़ गए लेकिन तेलंगाना को पीछे ढकेल दिया। तेलंगाना का जो सामर्थ्य है, तेलंगाना के लोगों की जो प्रतिभा है, उसके साथ यहां की सरकार और नेता लगातार नाइंसाफी करते रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications