Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'जबरदस्ती मेरे कपड़े उतार देता था, फिर रसोई में...', पीड़िता ने बयां की प्रज्वल रेवन्ना की हैवानियत

Prajwal Revanna obscene videos scandal, देश के पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते और जेडीएस के एमपी प्रज्वल रेवन्ना के कथित सेक्स स्कैंडल ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। उनके करीब 1000 वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच इस मामले में एक महिला सामने आई है। जिसने एमपी रेवन्ना पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

पुलिस ने इस मामले में एफआईआर भी दर्ज की है। पुलिस में दी गई शिकायत में कई पीड़िताओं ने प्रज्वल की हैवानियत के बारे में बताया है। वहीं दूसरी ओर महिला आयोग ने इस घटना को दुनिया का सबसे बड़ा सेक्स स्कैंडल करार दिया है। बताया जा रहा है कि, वायरल हो रही वीडियो में अधिकतर महिलाएं उसके सामने गिड़गिड़ाती नजर आ रही हैं।

Deve Gowda s grandson Prajwal Revanna obscene videos scandal blackmailed women

'काम के बहाने बुलाता था'
जेडीएस सासंद प्रज्ज्वल के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने वाली महिला ने कहा कि वह रेवन्ना की पत्नी भवानी की रिश्तेदार है। वह मेड की नौकरी करने के चार महीने पहले ही उनके घर आई थी। काम शुरू करने के चार महीने बाद रेवन्ना उसके साथ यौन उत्पीड़न करने लगा था। महिला ने बताया कि, रेवन्ना की पत्नी जब भी बाहर होतीं, रेवन्ना किसी न किसी बहाने मुझे कमरे में बुलाते और गलत तरीके से छूते थे।

महिला का दावा है कि, प्रज्वल के घर में छह महिला कर्मचारी थीं और वह सभी उससे बुरी तरह से डरी रहती थीं। उनका कहना था कि जब प्रज्वल रेवन्ना घर आते थे तो मुझे डर लगता है। घर के पुरुष स्टाफ ने भी महिला स्टाफ को सावधान रहने के लिए कहते थे। महिला का दावा है कि, जब भी (एचडी) रेवन्ना की पत्नी वहां नहीं होती थी तो वे महिलाओं को स्टोर रूम में बुलाते थे और उनके साथ गलत व्यवहार करते थे।

'जबरदस्ती मेरे कपड़े उतार देते थे'
महिला का कहना है कि, रेवन्ना बार-बार मुझे अनुचित तरीके से छूते थे, जबरदस्ती मेरे कपड़े उतार देते थे और मेरा यौन उत्पीड़न करते थे। जब मैं रसोई में काम कर रही होती थी तो प्रज्वल मुझे पीछे से आकर पकड़ लेता था और मेरे साथ अश्लील हरकतें करना शुरू कर देते थे। महिला ने यह भी दावा किया कि प्रज्वल रेवन्ना ने उसकी बेटी के साथ छेड़खानी करने की कोशिश की।

'मेरी बेटी से प्राइवेट पार्ट पर माशिल करने को कहता था'
महिला ने बताया कि, प्रज्वल अपने घर के अन्य कर्मचारियों से मेरी बेटी को तेल की मालिश करने के लिए लाने के लिए कहता था। उसे जबरन कमरे में बंद करके मालिश करता था और अपना प्राइवेट पार्ट छूने को कहता था। प्रज्वल मेरी बेटी को वीडियो कॉल करता था और अश्लील तरीके से बात करता था। जब मेरी बेटी के इज्जत पर बात आई तो हमने नौकरी छोड़ दी।

कर्नाटक महिला आयोग ने अध्यक्ष नागलक्ष्मी चौधरी ने इसे दुनिया का सबसे बड़ा स्कैंडल करार दिया है। उन्होंने कहा कि, मुझे प्रज्वल के खिलाफ शिकायत के साथ एक पेन ड्राइव मिली थी। जब मैंने इस पेन ड्राइव स्टोरी किए गए वीडियो देखा तो मेरे रोंगटे खड़े हो गए। वीडिया में महिलाएं खुद को छोड़ने की उससे गिड़गिड़ा रही थीं। ये वीडियो इतने आपत्तिजनक हैं कि मैं इन्हें देख नहीं पाई। इस अपराध को मैं शब्दों में बयां भी नहीं कर सकती।

वहीं दूसरी ओर एक बीजेपी नेता ने दावा किया है कि उन्होंने दिसंबर 2023 में पार्टी अध्यक्ष को एक पत्र लिखा था और कहा था कि उन्हें एक पेन ड्राइव मिली है, जिसमें सरकारी अधिकारियों समेत महिलाओं के यौन शोषण के करीब 3000 वीडियो हैं। बताया जा रहा कि , कई आईपीएस और आईएएस महिला अफसर की उसकी शिकार बनी हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+