लुटियंस जोन को लेकर देव गौड़ा ने किया मोदी का समर्थन

नई दिल्ली। दिल्ली के लुटियंस जोन के कुत्सित माहौल को उजागर करने के लिए पीएम मोदी को अब पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देव गौड़ा का भी समर्थन मिल गया है। वे बोले कि जब वह प्रधानमंत्री थे तो उनके खिलाफ भी खूब साजिश रची जाती थीं। इसकी वजह सिर्फ इतनी थी कि वह ग्रामीण बैकग्राउंड से थे। देव गौड़ा का यह बयान मोदी द्वारा लुटियंस जोन कल्चर को लेकर दिए जवाब पर आया है।

deve gowda

देवगौड़ा ने कहा- मैं भी सादा जीवन जीने वाला व्यक्ति हूं, इसलिए मैं पीएम मोदी का दर्द समझ सकता हूं। मैं न तो क्लब क्लास से संबंध रखता हूं, न ही भव्य पार्टियों का आयोजन करता हूं। वे बोले कि मैं, सरदार पटेल, मोरारजी देसाई और चौधरी चरण सिंह ग्रामीण तबके के थे, जिसे दिल्ली का गैंग पचा नहीं पाया।

आपको बता दें कि शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नेटवर्क 18 टीवी चैनल को एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि यहां बैठे लोग अलग बकग्राउंड से आने वाले लोगों से भेदभाव करते हैं। वे बोले कि सरदार पटेल, मोरारजी देसाई, देवगौड़ा और चौधरी चरण सिंह को भी नहीं बख्शा गया।

देवगौड़ा की बात करते हुए वह बोले कि एक किसान का बेटा प्रधानमंत्री बना था, लेकिन उनकी पहचान बनाई गई कि यह हमेशा सोता रहता है। मोदी बोले कि मेरा भी मजाक उड़ाया जाता है और भला बुरा कहता है। वे बोले मुझे बहुत आश्चर्य नहीं होता, क्योंकि ये कुछ ठेकेदार हैं जो कुछ लोगों को समर्पित हैं, वे शायद इस देश की जड़ों से जुड़े हुए इंसानों को स्वीकार नहीं करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+