Dev Deepawali 2024: देव दीपावली पर सजी काशी, गंगा के 84 घाट पर 17 लाख दीये, ईको फ्रेंडली आतिशबाजी, जुटे 1 लाख

Dev Deepawali 2024: काशी में देव दीपावली का आगाज हो चुका है। गंगा घाटों से लेकर मंदिरों तक सज चुके हैं। शुक्रवार को अंधेरा होते ही काशी में गंगा के किनारे स्थित सभी 84 घाट दीपों से जगमगा उठे। गांगा घाटों पर कुल 17 लाख दीये जलाए गए। इसके अलावा रंग-बिरंगे ग्रीन क्रैकर्स की भी अद्भुद तस्वीरें सामने आईं। दरअसल, काशी में देव दीपावली कार्तिक में शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि की मनाई जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन भगवान शिव द्वारा त्रिपुरासुर के संहार के उपलक्ष्य में देवों द्वारा स्वर्ग में मनाई गई। ये पर्व काशी में विशेष रूप से मनाया जाता है।

इस बार काशी में इस पर्व पर शामिल होने के लिए उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या समेत अन्य राज्यमंत्री समेत कई वीवीआईपी पहुंचे।

Dev Deepawali 2024

इस मौके पर उप राष्ट्रपति धनखड़ ने 90 करोड़ रुपए खर्च से तैयार हुए नमोघाट का लोकार्पण किया। उप राष्ट्रपति ने घाट पर दीपक जलाकर महापर्व देव दीपावली की शुरुआत की।

यहां देखें तस्वीरें-

पीएम मोदी ने दी बधाई

देव दीपावली के पर्व पर पीए मोदी ने बधाई दी और काशी के उत्सव की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "देव दीपावली पर लाखों दीयों से जगमग बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी का भव्य स्वरूप मन को मोह लेता है। दीपदान की इस परंपरा का दुनिया भर के लोग साक्षी बनते हैं। मेरी कामना है कि मां गंगा के तट पर चारों ओर फैली दिव्य ज्योति हर किसी के जीवन को सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य से रोशन करे।"

घाट, 700 मठ- मंदिरों में दीये प्रज्ज्वलित
वाराणसी में इस बार देव दिवाली पर गंगा के दोनों तट पर 17 लाख दीप जलाए गए हैं, जिसमें 12 लाख दीपक जिला प्रशासन की ओर से और अन्य 5 लाख दीपक स्थानीय समितियों द्वारा जलाए गए हैं। इसके अलावा फायर क्रैकर शो और लेजर शो ने इस आयोजन में चार चांद लगाया है। इस भव्य आयोजन के देखने के लिए करीब 10 लाख लोग एकत्र हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+