शबे-बारात पर दिल्ली में बाज नहीं आए बाइकर्स

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) दिल्ली पुलिस और मुसलमानों के मौजिज लोगों की तमाम कोशिशों के बावजूद शबे- बारात पर राजधानी में बहुत से मुसलमान नौजवानों ने जमकर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया।

दिल्ली पुलिस ने इस तरह के नौजवानों पर करीब 800 चालान भी किए। दिल्ली पुलिस के करीब 2000 जवान देखते रहे कि मंगलवार की रात को शबे-बारात पर कहीं कोई गड़बड़ न हो। पर वे भी तेज रफ्तार से अपनी मोटर साइकिलों को दौड़ाने की इनकी मानसिकता को रोक नहीं पाए। सैकड़ों मुसलमान नौजवान तेज रफ्तार से मोटर साइकिलें दौड़ाते रहे। हालांकि उन्हें इस तरह की हरकतों से बचने की उप राज्यपाल नजीब जंग ने सलाह दी थी।

सख्ती से पेश आएं

बात दें कि नजीब जंग ने दिल्ली पुलिस को सख्त हिदायत दी है कि शबे बारात वाले दिन गड़बड़ हरकत करने वाले बाइकर्स से सख्ती से निपटा जाए। शबे-बारात मुसलमानों का बेहद खास पर्व होता है। इस अवसर पर रात को इशा की नमाज के बाद सभी दीनी जलसें भी होते हैं।

हादसा भी

शबे-बारात वाले दिन राजधानी के ईस्ट दिल्ली में एक सड़क हादसे में दो नौजवानों की जान चली गई। तीसरा गंभीर है। ये तीनों शबे-बारात के आयोजन से वापस घर लौट रहे थे।

नहीं सुधरे

राजधानी के मशहूर पत्रकार नदीम अख्तर ने कहा कि ये अफसोस कि बात है कि उनकी कौम के नौजवानों ने इस दिन गंभीरता का परिचय नहीं दिया। उन्होंने शबे-बारात की भावना का अपमान किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+