तेलंगाना चुनाव में हारने के बावजूद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एमएलसी और मंत्री पद की कर रहे मांग
तेलंगाना में दिसंबर महीेने की शुरूआत में कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा चुनाव में बंपर जीत हासिल की है। इस बार में चुनाव में कांग्रेस की लहर होने के बावजूद कई ऐसे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चुनाव हार चुके हैं। चुनाव में हारे हुए वरिष्ठ नेता एमएलसी औरमंत्री पद की मांग कर रहे हैं।

विधानसभा चुनावों में असफल रहे होने के बावजूद कुछ वरिष्ठ नेता एमएलसी बनना चाहते हैं वहीं उनमें से कुछ तो पार्टी से उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल करने की मांग भी कर रहे हैं।
चुनाव में असफल रहने वाले प्रमुख नेताओं में टीपीसीसी अभियान समिति के अध्यक्ष मधु यास्खी गौड़, टीपीसीसी के कार्यकारी अध्यक्ष टी जयप्रकाश रेड्डी उर्फ जग्गा रेड्डी, पोडेम वीरैया, एमडी अली शब्बीर, एसए संपत और रामरेड्डी दामोदर रेड्डी शामिल हैं।
जो वरिष्ठ नेता एमएलसी और मंत्री बनकर मंत्रीमंडल में शामिल होने की मांग करने वाले इन नेताओं का कहना है पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा और सेवाओं के लिए मंत्री पद दिया जाए।
कांग्रेस आलाकमान के साथ-साथ सीएम ए रेवंत रेड्डी को संबोधित एक पत्र में वीरैया ने कहा कि
जब 12 कांग्रेस विधायक बीआरएस में शामिल होने के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव ने उनसे संपर्क किया और उन्हें 50 करोड़ रुपये और सरकार में कैबिनेट रैंक का पद देने की पेशकश की, लेकिन उन्होंने सबसे कांग्रेस के प्रति वफादार रहना चुना। इसके साथ ही होने क मुलुगु से मौजूदा विधायक थे, लेकिन उन्होंने 2018 में दंसारी अनसूया उर्फ सीथक्का को सीट दे दी।
इसके साथ उन्होंने कहा इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए कि मैंने अपना पूरा जीवन पार्टी के लिए समर्पित कर दिया है, मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि पार्टी के प्रति मेरी निष्ठा, प्रतिबद्धता और समर्पण को ध्यान में रखें, और एमएलसी पद के लिए मेरे आवेदन पर विचार करें और मुझे भी शामिल करें।
हाालांकि अभी तक राज्य सरकार या कांग्रेस पार्टी ने इस बारे में कोई जवाब नहीं दिया है।












Click it and Unblock the Notifications