नीच राजनीति: प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ बिहार में मुकदमा दर्ज, चुनाव आयोग करेगा मामले की जांच

'नीच राजनीति' बयान देने के बाद प्रियंका ने अपनी सफाई में कहा था कि नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले अमेठी में आकर उनके स्वर्गीय पिता और देश के पूर्व प्रधानमात्री राजीव गांधी को अपमानित किया था। प्रियंका ने कहा था कि मोदी ने अपने भाषण दिए जाने के दौरान राजीव गांधी को भी भ्रष्ट और गुस्से वाला व्यक्ति कहकर पुकारा था जिसके बाद उन्होंने यह बयान दिया। हालांकि भाजपा की ओर से कहा गया था कि मोदी ने अपने भाषण में वही कहा था जो सच है और देश की जनता पहले से जानती है।
बिहार में प्रियंका के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद कांग्रेस को चुनाव नतीजों से पहले एक और तमाचा लगा है। हालांकि अभी चुनाव आयोग का इस मामले पर कोई फैसला नहीं आया है। फिलहाल कांग्रेस आयोग की ओर से तो बिल्कुल बेफिक्र है। एक बात तो देखने और सुनने लायक है कि लोक सभा चुनाव 2014 में नेताओं ने भाषा और भाषणों के माध्यम से अपनी हदें तो पार की हीं साथ ही पिछले 10 साल की खुन्नसों को भी निकाला।












Click it and Unblock the Notifications