शिवसेना पर भड़के शिवाजी के वंशज उदयनराजे, बोले- अब आपका समय खत्म, 'ठाकरे सेना' रखो अपना नाम

नई दिल्ली। 'आज का शिवाजी: नरेंद्र मोदी' नाम की किताब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना शिवाजी से किए जाने के बाद शिवसेना और बीजेपी एक बार फिर आमने-सामने है। शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में लिखा कि पीएम मोदी की तुलना शिवाजी से करना चाटुकारिता और पाखंड की हद है। शिवसेना के इस संपादकीय का पलटवार अब शिवाजी के वंशज और पूर्व सांसद उदयनराजे भोसले ने दिया है।

शिवसेना ने पूछे ये सवाल

शिवसेना ने पूछे ये सवाल

गौरतलब है कि 'आज का शिवाजी: नरेंद्र मोदी' किताब में पीएम मोदी की तुलना शिवाजी से करने पर शिवसेना ने बीजेपी पर कटाक्ष किया है। शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के संपादकीय में लिखा कि पीएम मोदी का कोई तोड़ नहीं है, वह एक कर्तबगार और लोकप्रीय नेता हैं। फिर भी वे देश के छत्रपति शिवाजी हैं क्या? उन्हें शिवादी का स्थान देना सही है क्या? शिवसेना ने आगे लिखा कि इन सभी सवालों का जवाब नहीं है। जो भी पीएम मोदी की तुलना शिवाजी से कर रहा है उन्होंने छत्रपति शिवाजी राजे को समझा ही नहीं है।

शिवसेना को शिवाजी के वंशज का जवाब

शिवसेना ने निशाना साधते हुए कहा कि अति उत्साहित भक्त कार्यक्ता अक्सर नेताओं के लिए परेशानी खड़ी कर देते हैं। यह मामला भी कुछ ऐसा ही है, पीएम मोदी को भी यह तुलना पसंद नहीं आई होगी। अब शिवसेना के इस संपादकीय पर खुल शिवाजी के वंशज उदयनराजे भोसले ने निशाना साधा हैष उन्होंने कहा कि शिवसेना का समय अब खत्म हो चुका है उसे अपना नाम बदलकर 'ठाकरे सेना' रख लेना चाहिए। महाराष्ट्र के लोग मूर्ख नहीं हैं।

बीजेपी नेता ने वापस ली किताब

बीजेपी नेता ने वापस ली किताब

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि, जय भगवान गोयल ने महाराष्ट्र और दुनिया के लोगों से माफी भी मांगी है। उन्होंने किताब वापस ले ली है। मुझे लगता है कि हमें विवाद को खत्म कर देना चाहिए। उन्होंने निजी हैसियत से यह किताब लिखी है. उन्होंने भावनाएं आहत करने के लिए महाराष्ट्र और बाहर के लोगों से खेद भी प्रकट किया है। महाराष्ट्र में भाजपा के प्रतिद्वंद्वियों ने इस किताब के खिलाफ पार्टी पर निशाना साधा और मराठा योद्धा के अपमान का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें: JNU हिंसा पर अभिनेत्री सनी लियोन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मेरा मानना है कि...'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+