डेरा सच्चा सौदा के संचालक राम रहीम को फिर मिली पैरोल, जेल से आया बाहर
नई दिल्ली, 17 जून: डेरा सच्चा सौदा के संचालक राम रहीम को हरियाणा सरकार ने फिर से राहत दी है, जहां दोबारा उसे एक महीने की पैरोल दी गई। इसके बाद शुक्रवार सुबह वो जेल से बाहर आया। खबर है कि राम रहीम अपने बागपत स्थित आश्रम में आ गया है। इससे पहले पंजाब चुनाव के दौरान भी उसे पैरोल दिया गया था। तब राजनीतिक दलों ने बीजेपी सरकार पर जमकर हमला किया था।
Recommended Video

दरअसल राम रहीम दो साध्वियों के साथ बलात्कार और दो हत्याओं के मामले में सुनारिया जेल में सजा काट रहा है। 7 फरवरी को उसको 21 दिन की पैरोल दी गई थी। उस दौरान विपक्षी दलों ने आरोप लगाया था कि बीजेपी पंजाब चुनाव में राम रहीम का साथ चाहती है, जिस वजह से उसे पैरोल दिया गया। बाद में सरकार ने एडीजीपी सीआईडी की रिपोर्ट के आधार पर उसे Z प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी। सरकार का दावा था कि राम रहीम को खालिस्तान समर्थकों से खतरा है, ऐसे में उसकी सुरक्षा बढ़ाई गई थी। अब दोबारा पैरोल मिलने से सियासत तेज हो गई है।
हनीप्रीत है साथ
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शुक्रवार सुबह साढ़े सात बजे के करीब राम रहीम को जेल से पैरोल पर रिहा किया गया। उस वक्त हनीप्रीत और उसके कुछ खास शिष्य जेल के बाहर मौजूद थे। उन्होंने उसे रिसीव किया और फिर बागपत स्थित आश्रम में चले गए। वहां पर वो कुछ दिन बिताएगा।
बागपत में सुरक्षा बढ़ाई गई
वहीं राम रहीम के बागपत पहुंचने की खबर सुनकर बड़ी संख्या में उसके अनुयायी भी वहां पहुंचे, लेकिन किसी को अंदर जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए यूपी पुलिस ने डेरे के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है। बिना इजाजत और जांच के किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है।
-
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Mounika कौन थी? शादीशुदा प्रेमी Navy Staffer Chintada ने क्यों किए टुकड़े-टुकड़े? सिर जलाया तो बॉडी कहां छिपाई -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications