जेल में हनीप्रीत को याद कर रो रहा राम रहीम, बिगड़ी तबीयत, ले जाना पड़ेगा अस्पताल
रोहतक। रेप के आरोप में 20 साल जेल की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम की तबियत जेल में बिगड़ गई है। राम रहीम की तबियत खराब होने के बाद जेल के डॉक्टरों ने पहले उसकी जांच की, जिसके बाद उसे रोहतक के पीजीआई में ले जाने की सलाह दी गई। राम रहीम की तबियत को देखते हुए जेल प्रशासन के लिए पीजीआई में उसके लिए कमरा आरक्षित कर दिया गया है। वहीं पीजीआई की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।

कहा जा रहा है कि हनीप्रीत से नहीं मिल पाने की वजह से राम रहीम परेशान है और इसी वजह से उसकी तबीयत बिगड़ी है। डॉक्टरों की एक टीम बनाई गई है जो पीजीआई में उसका इलाज करेगी। राम रहीम को पीजीआई के वार्ड 24 में रूम नंबर 105 बुक किया गया है।
राम रहीम के वार्ड के आसपास के कमरों को खाली करवाया गया है। वहीं यहां आने वाले हर व्यक्ति की तलाशी की जा रही है। अस्पताल के बाहर अर्धसैनिकों बलों की तैनाती की गई है। जेल में राम रहीम का चेकअप करने गए डॉक्टर के मुताबिक वो मानसिक रूप से परेशान है। जिसकी वजह से उसकी तबीयत बिगड़ गई है। राम रहीम का ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications