दिल्ली में बढ़ते कोविड संक्रमण पर सरकार ने माना यही 'अंतिम विकल्प', डिप्टी सीएम सिसोदिया ने कही ये बात
नई दिल्ली, 15 अप्रैल। दिल्ली में बढ़ते कोरोना के मामलों को लेकर राज्य सरकार गंभीर दिखाई दे रही है। इससे पहले दिल्ली सरकार की ओर कहा है कि राजधानी में कोरोना संक्रमण को लेकर चिंतित होने जैसी कोई बात नहीं है। सरकार की ओर से एडवाइजरी जारी होने बाद अब दिल्ली डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने संक्रमण की रफ्तार से निपटने का अंतिम विकल्प बताया है।

Recommended Video
राजधानी दिल्ली (Delhi) में कोरोना के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर से चिंता बढ़ा दी है। इस हफ्ते के मात्र दो दिन बुधवार और गुरुवार को दिल्ली में कोरोना के कुल 624 नए मामले सामने आए। पिछले 40 दिनों में सबसे अधिक मामले एक दिन में सामने आने के बाद सरकार को भी निजी स्कूलों के लिए एडवाइजरी जारी करनी पड़ी। हालांकि सरकार ने संक्रमण के मामलों को अधिक गंभीरता से लेने इनकार किया था। वहीं दिल्ली सरकार ((Delhi government) की ओर से जारी आंकड़ों को देखते हुए यह आशंका व्यक्त की जा रही है कि दिल्ली में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण की लहर तेज हो सकती है। इस बात की अब दिल्ली सरकार को भी चिंता सताने लगी है।
सरकारी आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता
सरकारी अधिकारियों की ओर से गुरुवार को कहा गया है कि दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) बढ़ते कोरोना संक्रमण और इसके प्रभाव को लेकर 20 अप्रैल को एक बैठक करने वाला है। वहीं अगले सप्ताह बुधवार को उपराज्यपाल की अध्यक्षता में दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक होने जा रही है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में गुरुवार को 325 नए संक्रमण के मामले आए। पिछले 40 दिनों में यह सबसे अधिक मामले जब एक दिन के भीतर मिले हैं।
सरकार ने कहा स्कूल बंद करना अंतिम विकल्प
दिल्ली में कोरोना के मामलों को लेकर डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा है कि स्कूल बंद करना अंतिम विकल्प होगा। उन्होंने कहा अगर जरूरत पड़ी तो स्कूलों को आंशिक रूप से बंद किया जाएगा। डिप्टी सीएम ने कहा कि सरकार पढ़ाई में और व्यवधान के पक्ष में नहीं है। हमारा उद्देश्य छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए पढ़ाई जारी रखना है। इससे पहले शिक्षा निदेशालय कोविड संक्रमण को लेकर एडवाइजरी जारी कर चुका है। वहीं इससे पहले दिल्ली सरकार (Delhi government) की ओर से कहा गया कि अगर किसी भी स्कूल में कोविड संक्रमण को कोई भी मामला सामने आने पर उसे सरकार के संज्ञान में लाना आवश्यक है। कोरोना संक्रमण को लेकर घबराने वाली बात नहीं है। जबकि अब सरकारी की ओर स्कूलों को बंद करना ही अंतिम विकल्प माना जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications