Depression update: साइक्लोनिक सर्कुलेशन ने बढ़ाई चिंता, कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका, Alert जारी

भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि '5 तारीख से 8 दिसंबर तक तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और आंध्रा के तटीय इलाकों में भारी बारिश की आशंका है।'

Weather

Depression update: देश में इस वक्त मौसम का उतार-चढ़ाव जारी है। कभी सर्दी तो कभी बारिश ने लोगों का जीना मुहाल किया हुआ है। पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है तो वहीं दूसरी ओर साउथ में बारिश का दौर जारी है। तो वहीं मौसम विभाग का ताजा अपडेट और डराने वाला है, आईएमडी ने कहा है कि दक्षिण अंडमान सागर में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनता दिख रहा है, जिसके कि लो प्रेशर एरिया में पूरी तरह से तब्दील होने के आसार नजर आ रहे हैं और इसी कारण देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश की आशंका बनी हुई है और जिसके चलते भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

Weather

मौसम विभाग (IMD) ने कहा है कि साइक्लोनिक सर्कुलेशन फिलहाल तमिलनाडु की ओर उत्तर-पश्चिम की मूव कर रहा है और अनुमान है कि ये पश्चिमी विक्षोभ कल साउथ और ईस्ट बंगाल की ओर मुड़ जाएगा, जिसकी वजह से 5 तारीख से 8 दिसंबर तक तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल के तटीय इलाकों में भारी बारिश की आशंका है।

तेज हवाएं चलने का भी अनुमान

यही नहीं भारी बारिश के दौरान तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है, इन हवाओं की स्पीड 45-55 किमी प्रति घंटे से लेकर 65 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है और यही नहीं कहीं-कहीं बिजली गिरने की संभावना नजर आ रही है। इस बारिश का असर कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, रायलसीमा, कर्नाटक, केरल और माहे पर भी पड़ेगा, यहां भी भारी बारिश हो सकती है और तापमान में गिरावट होगी।

Weather

जहां दक्षिण का ये हाल है वहीं दूसरी ओर उत्तर भारत में अब सर्दी ने अपने रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। कश्मीर और हिमाचल में बर्फबारी हो रही है, यहां के ऊपरी इलाकों में तो पारा माइनस में चल रहा है। मौसम विभाग ने आज से लेकर अगले दो दिनों तक यहां पर हल्की बारिश का अंदेशा जताया है तो वहीं दूसरी ओर दिल्ली में भी अब पारा गिरने लगा है।

झारखंड, राजस्थान में शीतलहर की आशंका

यहां के न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट देखी जा रही है तो वहीं दूसरी ओर झारखंड, राजस्थान में शीतलहर की आशंका जताई गई है। आईएमडी ने कहा है कि अगले दो दिनों के अंदर इन राज्यों में कोहरा और शीतलहर का प्रकोप नजर आएगा इसलिए लोगों को घर से बाहर निकलते वक्त एहतियात बरतने की जरूरत है। तो वहीं आने वाले दो-तीन दिनों में अब यूपी,एमपी, बिहार जैसा राज्यों का सुबह-शाम कोहरे से सामना होगा और यहां तेजी से पारे में गिरावट आएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+