अगले 24 घंटो में पूर्वी राज्यों में हो सकती है भारी बारिश, तेज हवा और आंधी की चेतावनी

नई दिल्ली। तटीय ओडिशा के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र उत्तरी दिशा की ओर बढ़ गया है और आज सुबह 5.30 बजे यह चंदबली से 25 किलोमीटर पश्चिम में केंद्रित था। इसके कुछ समय तक उत्तरी दिशा में बढ़ने और अगले 24 घंटो के दौरान कमजोर होकर कम दबाव के क्षेत्र में बदल जाने की संभावना है।तटीय ओडिशा के कुछ स्थानो में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ अधिकतर क्षेत्रो में बारिश होगी। इसके साथ ही अगले 24 घंटो में ओडिशा के अन्य क्षेत्रो में कुछ स्थानो पर भारी बारिश होने की संभावना है।

अगले 24 घंटो में पूर्वी राज्यों में हो सकती है भारी बारिश, तेज हवा और आंधी की चेतावनी
  • अगले 24 घंटो के दौरान अधिकतर स्थानो में बारिश के साथ गंगा नदी से जुड़े पश्चिम बंगाल के क्षेत्र में कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।इसके साथ ही अगले 48 घंटो में पश्चिम बंगाल के उप हिमालयी क्षेत्र में कुछ स्थानो में भारी बारिश होने की संभावना है।
  • अगले 24 घंटो के दौरान पूर्वी झारखंड, मिजोरम और त्रिपुरा और 48 घंटे के दौरान अरूणाचल प्रदेश,नागालैंड और मणिपुर के अधिकतम स्थानों के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।
  • पूर्वी असम के अधिकतम स्थानों पर बारिश के साथ कुछ स्थानो पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। अगले 48 घंटो के दौरान असम के बाकी क्षेत्रो में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
  • तेज हवा और आंधी की चेतावनी : आगामी 12 घंटो के दौरान ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तट पर 45-55 किलोमीटर प्रति घंटे के गति से तूफानी हवाए चलेगी जो 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती हैं। इसके बाद के 12 घंटो में ओडिशा और उत्तरी ओडिशा तथा पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रो में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे के गति से तूफानी हवाए चलेगी जो 50 किलोमीटर प्रति घंटे के स्तर तक जा सकती हैं।
  • समुद्र की स्थिति- अगले 12 घंटो के दौरान ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रो में समुद्र के तूफानी से बहुत तूफानी रहने की संभावना है। इसके अगले 12 घंटो के दौरान उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल से जुडे तटीय इलाको में समुद्र में तूफानी रहने की संभावना है।
  • मछुआरों के लिए चेतावनी : अगले 24 घंटों के दौरान उत्‍तर ओडिशा एवं पश्चिम बंगाल तटों एवं उसके आस-पास के क्षेत्रों तथा अगले 12 घंटो के दौरान दक्षिणी ओडिशा के तटीय क्षेत्र के मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की चेतावनी दी गई है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+