नोटबंदी के बाद अब पैसे जमा करने की सीमा पर भी सरकार का बड़ा ऐलान
8 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 रुपये और 1000 रुपये के नोटों को बंद करने की घोषणा की थी। पुराने नोट बदलने और उन्हें जमा कराने के लिए 30 दिसंबर तक का वक्त दिया गया था।
नई दिल्ली। नोटबंदी की घोषणा के बाद मोदी सरकार ने सोमवार को एक बार फिर बड़ा ऐलान किया है। वित्त मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, पुराने नोट जमा करने की सीमा अब 5000 रुपये तय की गई है। 5000 रुपये से अधिक के नोट सिर्फ एक बार ही जमा किए जा सकेंगे।

वित्त मंत्रालय के आदेश के मुताबिक, 30 दिसंबर तक पुराने नोट जमा करने की सीमा के तहत अब सिर्फ एक बार ही 5000 रुपये से ज्यादा के नोट जमा कराए जा सकेंगे। इसके बाद सिर्फ 5000 रुपये ही जमा होंगे।
8 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 रुपये और 1000 रुपये के नोटों को बंद करने की घोषणा की थी। पुराने नोट बदलने और उन्हें जमा कराने के लिए 30 दिसंबर तक का वक्त दिया गया था। अब सरकार ने पुराने नोट जमा कराने की सीमा भी तय कर दी है।
देना पड़ेगा सवालों का जवाब
वित्त मंत्रालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि अगर कोई व्यक्ति 5000 रुपये से ज्यादा के पुराने नोट अपने अकाउंट में जमा करना चाहता है तो उसे सवालों के जवाब भी देने होंगे। उसे यह भी बताना होगा कि पहले उसने ये नोट बैंक में क्यों नहीं जमा कराए।
नए नोटों पर कोई लिमिट तय नहीं
इसके अलावा 5000 रुपये से ज्यादा के नोट उन्हीं अकाउंट में जमा कराए जा सकेंगे जिनमें केवाईसी एक्टिवेट है। हालांकि बैंक में नए नोट जमा कराने के लिए कोई लिमिट नहीं की गई है। यह आदेश सिर्फ पुराने नोट जमा कराने पर लागू होगा।












Click it and Unblock the Notifications