दिल्ली समेत इन राज्यों में हो सकती है बारिश, श्रीनगर में टूटा ठंड का 30 साल पुराना रिकॉर्ड

Weather Updates: आमतौर पर माना जाता है कि फरवरी का महीना गुलाबी ठंडक वाला होता है लेकिन दिल्ली समेत उत्तर भारत के हाल को देखकर ये बिल्कुल नहीं लग रहा है फरवरी आ गई है क्योंकि आज भी राजधानी समेत पूरे उत्तर भारत में सुबह घने कोहरे के ही साथ हुई और इस दौरान दृश्यता बहुत ज्यादा खराब रही। दिल्ली का तापमान सामान्‍य से कम बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में 3 फरवरी से 5 फरवरी के बीच हल्की बारिश हो सकती है।

बिहार में ऑरेंज अलर्ट जारी

बिहार में ऑरेंज अलर्ट जारी

केवल दिल्ली ही नहीं यूपी-बिहार का भी यही हाल है। लखनऊ में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा। कोहरे की वजह से विज़िबिलिटी कम हुई। मौसम विभाग के अनुसार शहर में आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा। कानपुर में आज सुबह कोहरा छाए रहने की वजह से विजिबिलिटी कम हुई। मौसम विभाग के अनुसार शहर में अभी तापमान 9.81 डिग्री सेल्सियस है, जबकि बिहार में ऑरेंज अलर्ट जारी है।

माउंट आबू में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे

माउंट आबू में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे

तो वहीं राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में कड़ाके की सर्दी जारी है, राज्य के एक मात्र पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया है। विभाग ने अगले 24 घंटे में अलवर, भीलवाड़ा, भरतपुर, चित्तोडगढ़, झुंझुनू, सीकर, उदयपुर जिलों में शीत लहर से अति शीत लहर का अनुमान लगाया है।

श्रीनगर में टूटा ठंड का 30 साल पुराना रिकॉर्ड

श्रीनगर में टूटा ठंड का 30 साल पुराना रिकॉर्ड

जबकि जम्मू-कश्मीर में चिल्ले कलां का दौर खत्म हो चुका है बावजूद इसके ठंड कम होने का नाम नहीं ले रही है। श्रीनगर में ठंड का 30 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया है, कल श्रीनगर का तापमान माइनस 8.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इससे पहले साल 1991 में इतना ठंडा श्रीनगर रहा था। मौसम विभाग ने यहां हल्की बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया हुआ है।

कांप रही है घाटी

जहां श्रीनगर में तापमान -8.8 °सेल्सियस पहुंचा वहीं काजीगुंड -10.2°सेल्सियस, पहलगाम -12.0 °सेल्सियस, कुपवाड़ा -4.7 °सेल्सियस, कोकेरनाग -13.1 °सेल्सियस और गुलमर्ग -8.0 ° सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

ठंड प्रचंड

ठंड प्रचंड

जबकि स्काईमेट के मुताबिक उत्तर भारत को हाड़ कंपाने वाली सर्दी का सामना करना पड़ सकता है, बर्फीली हवाएं पंजाब में अमृतसर, जालंधर, पठानकोट, लुधियाना, पटियाला, बरनाला से लेकर राजस्थान में चुरू, गंगानगर, भरतपुर, अलवर, झुंझुनू, हरियाणा में अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर, पानीपत, सोनीपत, दिल्ली-एनसीआर, मेरठ, मुरादाबाद, बरेली, सहारनपुर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, लखनऊ, बहराइच प्रभावित होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+