सितम ढा रही है दिल्ली की सर्दी, राजस्थान में Yellow Alert तो तमिलनाडु में भारी बारिश की आशंका
Weather Updates: उत्तर से लेकर दक्षिण तक मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। जहां उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, वहीं दूसरी ओर दक्षिण भारत में बारिश ने लोगों को परेशान किया हुआ है। भारतीय मौसम विभाग ने तमिलनाडु में भारी बारिश की आशंका व्यक्त की गई है। मालूम हो कि तमिलनाडु के अतिरामपट्टिनम (13.5 सेमी) में बहुत भारी वर्षा हुई है। अरियालुर, नागपट्टिनम और कराईकल में कल काफी बारिश हुई है, जिसने आम जनजीवन को प्रभावित किया है। तमिलनाडु में होने वाली बारिश का असर आस-पास के राज्यों में भी पड़ रहा है और इसी वजह से कर्नाटक और आंध्रा के भी कई शहरों में हल्की बारिश हुई है।

दिल्ली में कड़ाके की ठंड
राजधानी दिल्ली की बात करें तो आज यहां फिर से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आज भी सुबह यहां न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया है। लोगों को गलन का सामना करना पड़ रहा है। आज यहां कोहरा भी घना कोहरा देखने को मिल रहा है। तो वहीं मौसम विभाग ने राजस्थान के कई इलाकों में शीत लहर के लिए येलो अलर्ट जारी किये हैं तो वहीं आज लक्षद्वीप, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की बारिश होने की आशंका है।

कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल में बढ़ी गलन
कश्मीर में आज पहले से राहत है लेकिन गलन कम नहीं हुई है। जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल में बर्फबारी के कारण काफी सर्दी बढ़ गई है। हिमाचल प्रदेश के केलांग और काल्पा में तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है तो वहीं कश्मीर में डल झील जम चुकी है और राज्य के कई इलाकों में पारा शून्य से काफी नीचे है। हिमाचल, उत्तराखंज और कश्मीर में बर्फबारी का दौर यूं ही जारी रहेगा और लोगों को ठंड का सामना करना पड़ेगा।
Recommended Video

भयंकर शीतलहर चलेगी
तो वहीं मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि अगले -3-4 दिनों में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में भयंकर शीतलहर चलेगी और लोगों को गलन का सामना करना पड़ेगा।

हाड़ कंपाने वाली सर्दी
जबकि स्काईमेट के मुताबिक उत्तर भारत के राज्यों में अगले कुछ दिनों के दौरान मौसम शुष्क रहेगा। लेकिन तमिलनाडु-कर्नाटक में बारिश हो सकती है, जबकि उत्तर भारत को हाड़ कंपाने वाली सर्दी का सामना करना पड़ सकता है तो वहीं अगले 3 दिन नार्थ इंडिया के कई राज्य कोहरे और बर्फीली हवाओं की चपेटे में रहेंगे और लोगों को शीत लहर का सामना करना पड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications