उत्तर भारत में सर्दी का 'तांडव' जारी, कांप रही है दिल्ली, 'चिल्लाई-बाचा' की गिरफ्त में कश्मीर

Weather Updates: ठंड की ठिठुरन से बेहाल उत्तर भारत में अगले दो दिन भारी पड़ सकते हैं क्योंकि मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिन कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज सुबह घना कोहरा छाए रहने की वजह से विजिबिलिटी काफी कम हुई। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में अभी तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस है। हालांकि कल हल्की धूप निकलने से लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत तो मिली लेकिन फिर भी शीतलहर का प्रकोप जारी है।

Recommended Video

    Weather Update: दिल्ली-NCR में घना कोहरा, IMD का इन राज्यों में बारिश रा अलर्ट | वनइंडिया हिंदी
    कोहरे की वजह से दृश्यता काफी कम हो गई हैं

    कोहरे की वजह से दृश्यता काफी कम हो गई हैं

    केवल दिल्ली ही नहीं उत्तर भारत के लगभग सभी राज्यों में कोहरे का यही आलम है। कोहरे की वजह से दृश्यता काफी कम हो गई हैं। मौसम विभाग ने कहा है कि आज धूप तो निकलेगी लेकिन शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। तो वहीं कोहरे का असर ट्रेनों के आने-जाने में भी पड़ रहा है, आज 13 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट चल रही हैं।

     घाटी में बर्फबारी की आशंका

    घाटी में बर्फबारी की आशंका

    मौसम विभाग ने 24 जनवरी के बीच देश के उत्तर पश्चिमी राज्यों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक घाटी में बर्फबारी की आशंका है। घाटी में कल न्यूनतम तापमान zero degree से कई डिग्री नीचे चला गया है। इसके बाद 24 जनवरी को हल्की से मध्यम बर्फबारी और बारिश होगी। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान -7.4 डिग्री, काजीगुंड -9.0 डिग्री, पहलगाम -11.1 डिग्री, कुपवाड़ा -6.7 डिग्री, कोकरनाग -10.3 डिग्री और गुलमर्ग -7.0 डिग्री में दर्ज किया गया है।

    चिल्लाई-बाचा (बेबी कोल्ड) शुरू

    चिल्लाई-बाचा (बेबी कोल्ड) शुरू

    गौरतलब है कि इस वक्त कश्मीर में चिल्लाई-बाचा (बेबी कोल्ड) का पीरियड शुरू हो गया है, जिसमें ठंड थोड़ी कम हो जाती है लेकिन अभी भी कश्मीरवासी ठंड ही झेल रहे हैं। फिलहाल तीन दिनों के बाद मौसम बदलेगा।

    बर्फीली हवाओं की चपेटे में कई राज्य

    बर्फीली हवाओं की चपेटे में कई राज्य

    जबकि स्काईमेट के मुताबिक उत्तर भारत के राज्यों में अगले कुछ दिनों के दौरान मौसम शुष्क रहेगा। जबकि उत्तर भारत को हाड़ कंपाने वाली सर्दी का सामना करना पड़ सकता है, बर्फीली हवाएं पंजाब में अमृतसर, जालंधर, पठानकोट, शहीद भगत सिंह नगर, लुधियाना, पटियाला, बरनाला से लेकर राजस्थान में चुरू, गंगानगर, भरतपुर, अलवर, झुंझुनू, हरियाणा में अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर, पानीपत, सोनीपत, दिल्ली-एनसीआर, मेरठ, मुरादाबाद, बरेली, सहारनपुर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, लखनऊ, बहराइच प्रभावित होंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+