साल के पहले दिन दिल्ली-NCR में छाया घना कोहरा, कई उड़ानें रद्द
नई दिल्लीः आज नया साल है और ठंड ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। आज दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा छाया है। सोमवार की सुबह दिल्ली-एनसीआर में घने कोहरे की वजह से आम लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ा। सोमवार की सुबह दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान छह डिग्री मापा गया। कोहरे का असर विमानों पर भी पड़ा। शनिवार को करीब 350 उड़ाने रद्द कर दी गई, वहीं ट्रेनों पर भी कोहरे का असर पड़ रहा है।

दिल्ली-एनसीआर में पड़ रही है ठंड
साल के आखिरी दिन भी दिल्ली- एनसीआर में जबरदस्त ठंड देखने को मिली थी। जिसकी वजह से लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। कोहरे के बारे में मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिन ओर कोहरे से निजात नहीं मिलने वाली है।

50 उड़ानों के मार्ग को बदला गया
रविवार को कोहरे की वजह से दृश्यता घटकर करीब पचास मीटर रह गई। दृश्यता कम होने के कारण इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर 350 से ज्यादा विमानों की उड़ान प्रभावित रहीं। एक अधिकारी के मुताबिक करीब 270 विमानों की उड़ान में देरी हुई और करीब 50 उड़ानों के मार्ग बदलकर अन्य हवाईअड्डों की तरफ भेजी गईं।

पांच बजे दृश्यता 50-70 मीटर के बीच थी
बताया जा रहा है कि करीब 35 उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। रविवार को सुबह साढ़े सात बजे से 11 बजे तक कोई भी विमान उड़ान नहीं भर सका। अगर रविवार को सुबह साढ़े पांच बजे रनवे पर दृश्यता की बात की जाए तो पांच बजे दृश्यता 50-70 मीटर के बीच थी।

57 रेलगाड़ियां देरी से चल रही थीं
कोहरे की वजह रविवार को 57 रेलगाड़ियां देरी से चल रही थीं तो वहीं उत्तर रेलवे ने कोहरे के कारण अपनी 15 रेलगाड़ियों को निरस्त करने का फैसला किया। इसी तरह विलंब से आई गाड़ियों में 18 को रिशेड्यूल किया गया। बड़ी संख्या में ट्रेन प्रभावित होने से यात्री परेशान रहे। रविवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियल रहा। अधिकतम तापमान 23.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।












Click it and Unblock the Notifications