नोटबंदी से परेशान लोगों को बड़ी राहत दे रहा है वोडाफोन, किसी भी स्टोर से पाइए कैश
वोडाफोन से पहले बिग बाजार ने भी जनता की सहूलियत के लिए बैंक नियमों के आधार पर एक दिन में 2000 रुपये तक कैश निकालने का ऑफर दिया था।
नई दिल्ली। अगर आप भी बैंकों और एटीएम के बाहर लाइन में खड़े रहकर परेशान हो चुके हैं तो आपके पास पैसे निकालने का एक और विकल्प है। वोडाफोन अपने स्टोर पर कैश उपलब्ध कराएगा। लेकिन इसके लिए उनकी कुछ शर्तें हैं।

वोडाफोन ने ग्राहकों को भेजे मैसेज में बताया है कि उसकी वॉलेट सर्विस 'm-pesa' का इस्तेमाल करने वाले ग्राहक किसी भी वोडाफोन स्टोर से कैश हासिल कर सकेंगे।
कैसे मिलेगा कैश?
1. आपके पास वोडाफोन का m-pesa मोबाइल वॉलेट होना जरूरी है।
2. वोडाफोन स्टोर से कैश पाने के लिए आपको वॉलेट में पर्याप्त अमाउंट रखना होगा।
3. अमाउंट को कैश में पाने के लिए वोडाफोन स्टोर जाकर आईडी दिखानी होगी।
4. आईडी के तौर पर वोडाफोन स्टोर सिर्फ आधार कार्ड स्वीकार करेगा। आधार कार्ड देखने के बाद स्टोर से पैसे दिए जाएंगे।
5. ग्राहक किसी भी वोडाफोन स्टोर से इस सेवा का लाभ उठा सकेंगे।

बिग बाजार पहले ही कर चुका है घोषणा
इसके पहले बिग बाजार ने भी जनता की सहूलियत के लिए बैंक नियमों के आधार पर एक दिन में 2000 रुपये तक कैश निकालने का ऑफर दिया था। बिग बाजार के हर स्टोर में डेबिट कार्ड स्वाइप करके कैश लिया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications