पश्चिम बंगाल के वित्त मंत्री ने दी केंद्र को चेतावनी कहा, नोटबंदी ने GST को खतरे में डाल दिया

NDTV से बातचीत में अमित मित्रा ने कहा कि अब इस टैक्‍स का अगले साल अप्रैल में लागू होने की संभावना क्षीण हो गई है और इसके सहयोग पर पुनर्विचार के लिए वह बाकी राज्‍यों के वित्‍त मंत्रियों से बात करेंंगे।

नई दिल्‍ली। नोटबंदी को लेकर पश्चिम बंगाल ने केंद्र सरकार को चेतावनी दी है। पश्चिम बंगाल के वित्त मंत्री अमित मित्रा का कहना है कि 500 और 1000 के नोट को अचानक अमान्‍य घोषित किए जाने के फैसले से कई दशकों में सबसे बड़ा टैक्‍स सुधार माने जाने वाले जीएसटी के अमलीजामा पहनाए जाने पर खतरा मंडराने लगा है। आपको बता दें कि अमित मित्रा जीएसटी परिषद में शामिल हैं जोकि इस टैक्‍स के रेट और स्‍कोप का ड्राफ्ट तैयार कर रही है।

West Bengal Finance Minister Amit Mitra

NDTV से खास बातचीत में अमित मित्रा ने कहा कि अब इस टैक्‍स का अगले साल अप्रैल में लागू होने की संभावना क्षीण हो गई है और इसके सहयोग पर पुनर्विचार के लिए वह बाकी राज्‍यों के वित्‍त मंत्रियों से बात करेंगे। उल्‍लेखनीय है कि इन सुधारों को आर्थिक विकास के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। अमित मित्रा ने कहा कि नोटबंदी के बाद जीएसटी राज्‍यों के लिए दोहरी मुसीबत का सबब बनेगा।

आपको बता दें कि पूरे देश में एकल बाजार बनाने के मकसद से जीएसटी तमाम केंद्रीय और राज्‍य करों का स्‍थान लेगा। इसके चलते राज्‍यों के करों के हटने से उनके नुकसान की भरपाई केंद्र अगले पांच वर्षों तक करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+